फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   cristiano ronaldo accepts to pay fine charge of tax fraud

1 अरब 52 करोड़ रुपए चुकाने को तैयार रोनाल्डो, मिली 23 महीने जेल की सजा

Tue, 22 Jan 2019 04:51 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Tue, 22 Jan 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
cristiano ronaldo accepts to pay fine charge of tax fraud
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

पुर्तगाल और युवेंटस के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने टैक्स चोरी मामले में अपनी गलती मान ली है। वह 18.8 मिलियन यूरो (करीब एक अरब 52 करोड़ रुपए) का भारी जुर्माना चुकाने को तैयार हो चुके हैं। स्पेनिश अभियोजकों से अनुबंध करने के बाद रोनाल्डो ने जुर्माना स्वीकारा और टैक्स चोरी मामले में जेल जाने से बच गए।

विज्ञापन


रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रॉड्रिग्ज के साथ कोर्ट पहुंचे थे। उन्हें 23 महीने जेल की सजा तो मिली है, लेकिन अहिंसक अपराध में पहली बार दोषी पाए जाने के कारण उन्हें जेल की हवा नहीं खानी पड़ेगी।
विज्ञापन


रोनाल्डो के रियल मैड्रिड के पूर्व साथी जाबी अलोंसो भी कोर्ट पहुंचे थे। उन पर अलग टैक्स चोरी का जुर्माना लगा है। हालांकि, अलोंसो अगर दोषी साबित होते हैं, तो उन्हें पांच साल जेल में रहना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रोनाल्डो के वकीलों ने मांग की थी कि मीडिया स्पॉटलाइट से बचने के लिए स्टार फुटबॉलर कार में बैठकर बिल्डिंग के नजदीक पहुंचे। मगर कोर्ट ने उनकी मांग नहीं मानी। कोर्ट ने कहा कि काफी लोकप्रिय होने के बावजूद वह बिल्डिंग की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं कर सकते। मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब के पूर्व फॉरवर्ड ने वीडियो कांफ्रेंस से जुड़ने की गुजारिश की, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद रोनाल्डो कोर्ट पहुंचे और कुछ लोगों को ऑटोग्राफ भी दिए।

कोर्ट में रोनाल्डो करीब 40 मिनट रहे। तब तक जज के सामने करार प्रस्तुत किया गया। इसके बाद जज ने अपना फैसला सुनाया। रोनाल्डो के लिए सबसे अच्छा फैसला यह रहा कि पहली बार अहिंसक अपराध के कारण उन्हें स्पेन में जेल में नहीं रहना पड़ेगा।

बता दें कि 33 वर्षीय रोनाल्डो ने पिछले साल रियल मैड्रिड छोड़कर इटली चैंपियन युवेंटस से करार किया। रोनाल्डो रियल मैड्रिड के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 451 बार गेंद को जाली में भेदा।

रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड को लगातार तीन बार चैंपियंस लीग का खिताब दिलाने में मदद की। रियल मैड्रिड ने 2016, 2017 और 2018 में चैंपियंस लीग का खिताब जीता था। वह पुर्तगाल की तरफ से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए खेलते हुए रिकॉर्ड 85 गोल किए हैं।

रोनाल्डो पेनल्टी पर गोल से चूके पर जुवेंटस 3-0 से जीता

cristiano ronaldo accepts to pay fine charge of tax fraud
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पेनल्टी पर भले ही गोल से चूक गए, लेकिन उनकी टीम जुवेंटस सिरी ए में जीत दर्ज करने में सफल रही। जुवेंटस ने शिएवो को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से पराजित कर अजेय अभियान जारी रखा है। 

इस जीत से जुवेंटस (56) ने अंक तालिका में नेपोली (47) पर नौ अंक की बढ़त बना ली है। जुवेंटस की यह बीस मैचों में 18वीं जीत है और दो मैच ड्रॉ रहे हैं। 

जुवेंटस के लिए डग्लस कोस्टा (13वें मिनट), एमरे कैन (45वें मिनट) और डेनिएल रूग्नी (84वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। 

पुर्तगाल के रोनाल्डो अभी तक 14 गोल कर चुके हैं। एक अन्य मैच में एसी मिलान ने जिनोआ को 2-0 से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed