{"_id":"5e6a23df8ebc3ea8306d4011","slug":"covid-19-impact-isl-final-between-atk-and-chennaiyin-fc-to-be-held-in-empty-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का प्रकोपः दर्शकों के बगैर होगा ISL का खिताबी मुकाबला, एटीके-चेन्नइयन एफसी होंगे आमने-सामने","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोरोना का प्रकोपः दर्शकों के बगैर होगा ISL का खिताबी मुकाबला, एटीके-चेन्नइयन एफसी होंगे आमने-सामने
Thu, 12 Mar 2020 05:28 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 12 Mar 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
एटीके टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते एटीके और चेन्नइयन एफसी के बीच खेला जाने वाला इंडियन सुपर लीग का खिताबी मुकाबला 14 मार्च को दर्शकों के बगैर खेला जाएगा। गुरुवार को इस बात की जानकारी आयोजकों ने दी।
विज्ञापन
Indian Super League 2019-20 final between ATK FC and Chennaiyin FC on March 14, to be played behind closed doors at the Jawaharlal Nehru Stadium, Fatorda. #CoronaVirus
— ANI (@ANI) March 12, 2020
विज्ञापन
डेविड विलियम्स (63वें, 79वें मिनट) के डबल गोल के दम पर एटीके ने आईएसएल के सेमीफाइनल के दूसरे चरण में बंगलूरू एफसी को 3-1 से और कुल 3-2 के अंतर से मात देकर लगातार तीसरी बार फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
अब कोरोनावायर के कहर के बीच 14 मार्च (रविवार) को दोनों ही टीमें खिताब जीतने के लिए अपना दम लगाएंगी। बता दें कि खेल मंत्रालय के द्वारा जारी गाइडलाइन्स को ध्यान में रखते हुए लीग ऑर्गेनाइजर्स फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (FSDL)ने आईएसएल के फाइनल को बंद दरवाजों के बीच आयोजित करने का फैसला किया है।