फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Coronavirus: Atalanta vs Valencia Champions League clash was a biological bomb says doctors

...तो क्या इस स्टेडियम से मची इटली में तबाही, बताया जा रहा कोरोना वायरस का केंद्र

Fri, 27 Mar 2020 11:57 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 27 Mar 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Atalanta vs Valencia Champions League clash was a biological bomb says doctors
कथित कोरोना संक्रमित स्टेडियम - फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस भले ही चीन से फैला, लेकिन इस महामारी से सर्वाधिक मौत इटली में हो रही है। अब तक इस देश में सात हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सबसे ज्यादा तबाही इटली के बर्गामो शहर में हुई, जहां हजारों लोगों से ज्यादा की मौत की खबर आ रही है। इटली के डॉक्टर्स की माने तो मौत के इस तांडव का कारण बना चैंपियंस लीग का वह मुकाबला जो 19 फरवरी को मिलान शहर के सैन सीरो स्टेडियम में अटलांटा और वैलेंसिया के बीच खेला गया था।

विज्ञापन


खचाखच भरे स्टेडियम में बर्गामो के करीब 40 हजार लोग अपनी टीम अटलांटा का मैच देखने पहुंचे थे तो वही मेहमान क्लब वेलेंसिया के 2500 से ज्यादा फैन्स भी यहां आए थे। मैच अटलांटा ने 4-1 से जीता था, इस मैच के दो दिन बाद ही इटली में कोरोना वायरस से पहली मौत का मामला सामने आया, इसके बाद तो समूचे इटली में लाश का अंबार लग गया। बर्गामो शहर के मेयर समेत कई डॉक्टर्स इस मैच को 'जैविक बम' करार दे चुके हैं। मैच के बाद वैलेंसिया टीम के 35 फीसदी खिलाड़ी और स्टाफ भी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन


बर्गामो के पोप जॉन अस्पताल के आईसीयू इंचार्ज ने वैज्ञानिक तर्क के आधार पर अपनी बात रखी है। लुका लोरिनी की माने तो मेजबान अटलांटा ने मैच में 4 गोल किए थे, ऐसे में स्टेडियम में मौजूद 40 हजार दर्शक कम से कम 4 बार एक-दूसरे से गले मिले होंगे और यही इस वायरस के संक्रमण का कारण बना होगा, इतना ही नहीं आने-जाने के लिए भी सभी ने सार्वजनिक माध्यम का ही सहारा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed