फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Corona Outbreak: Four Real Madrid players including Gareth Bale and Asensio tested positive for COVID-19, training session postponed | Luka Modric and Marcelo also tested positive

Corona Outbreak: बेल समेत दिग्गज स्पैनिश क्लब रियल मैड्रिड के चार खिलाड़ी कोरोना संक्रमित मिले, ट्रेनिंग सेशन स्थगित किया

Thu, 16 Dec 2021 11:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Dec 2021 11:05 PM IST
सार

सभी को स्पैनिश प्रोटोकॉल के तहत क्वारैंटाइन कर दिया गया है। साथ ही यह सभी खिलाड़ी रविवार को कैडीज के खिलाफ लीग मैच भी नहीं खेलेंगे। यूरोप में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Corona Outbreak: Four Real Madrid players including Gareth Bale and Asensio tested positive for COVID-19, training session postponed | Luka Modric and Marcelo also tested positive
गैरेथ बेल, मार्सेलो और लुका मॉड्रिच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पेन की दिग्गज फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड कोरोना की चपेट में आ गई है। गुरुवार को टीम के चार नए खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें स्टार फुटबॉलर गैरेथ बेल, मार्को असेंसियो, आंद्रे लुनिन और रॉड्रिगो कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा टीम के असिस्टेंट कोच डेविड एंसेलोत्ती भी संक्रमित मिले हैं। क्लब ने इसकी पुष्टि की। 
विज्ञापन


मॉड्रिच और मार्सेलो भी संक्रमित हुए
क्लब ने गुरुवार को अपना पहला टीम ट्रेनिंग सेशन भी स्थगित कर दिया, ताकि खिलाड़ियों और स्टाफ की कोरोना जांच हो सके। यह पिछले दो दिन में तीसरी बार है जब क्लब को किसी के कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी देनी पड़ी है। इससे पहले टीम के स्टार खिलाड़ी लुका मॉड्रिच और मार्सेलो भी संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन


सभी खिलाड़ियों को क्वारैंटाइन किया गया
रियल ने हालांकि यह नहीं बताया कि इनमें कोई लक्षण पाए गए थे या नहीं, लेकिन सभी को स्पैनिश प्रोटोकॉल के तहत क्वारैंटाइन कर दिया गया है। साथ ही यह सभी खिलाड़ी रविवार को कैडीज के खिलाफ लीग मैच भी नहीं खेलेंगे। यूरोप में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका असर अब खेलों पर भी दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैलेंसिया के खिलाड़ी भी संक्रमित मिले
वैलेंसिया ने हाल ही में अपनी बास्केटबॉल टीम को कोरोना विस्फोट की वजह से एक हफ्ते के लिए पैक रहने का निर्देश दिया था। सोमवार को वैलेंसिया फुटबॉल क्लब ने चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। इसमें हेड कोच और दो खिलाड़ी भी शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed