कोपा डेल रे: बार्सिलोना सेमीफाइनल में, क्वार्टरफाइनल में सेविला को 6-1 से धोया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलिप कोटिन्हो के डबल धमाल और कप्तान लियोनल मेसी और लुईस सुआरेज के एक-एक गोल के दम पर बार्सिलोना ने सेविला को कोपा डेल रे के क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में 6-1 से रौंद कर कुल 6-3 की जीत के साथ सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया।
चार बार के लगातार चैंपियन बार्सिलोना को पहले चरण में 2-0 से हार मिली थी। उस निराशा को पीछे छोड़ते हुए मेसी की टीम ने सेविला को कोई मौका नहीं दिया। पहले हाफ में दो गोल करने वाली बार्सिलोना ने दूसरे हाफ में चार गोल दागकर शान के साथ लगातार पांचवें खिताब की ओर कदम बढ़ाए।
मेसी व सुआरेज ने अंतिम क्षणों में दागे गोल
कोटिन्हों ने 13वें और 53वें मिनट में, इवान राकिटिक ने 31वें मिनट और सेर्गी रॉबर्टो ने 54वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना को 4-0 की बढ़त दिलाकर उसकी जीत तय कर दी थी। खेल के 64वें मिनट में सेविला के आर्ना लोपेज ने गोल कर स्कोर 1-4 कर दिया। इसके बाद अंतिम क्षणों में सुआरेज (89वें मिनट) और मेसी ने (90+2) इंजुरी टाइम में गोल कर बार्सिलोना को 6-1 से धमाकेदार जीत दिला दी। वेलेंसिया और रियल बेटिस ने भी अंतिम चार में जगह बना ली।
-6-3 के कुल अंतर के साथ लगातार छठे साल अंतिम चार में किया प्रवेश
-30 बार रिकॉर्ड यह खिताब जीता चुका है बार्सिलोना। दस बार रहा है उपविजेता
-27 गोल मेसी अब तक इस सत्र के सभी मुकाबलों में दाग चुके हैं
अटलांटा ने चार बार के चैंपियन जुवेंटस को किया बाहर
अटलांटा ने चार बार के लगातार चैंपियन जुवेंटस को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से मात देकर कोपा इटालिया के अंतिम चार में जगह बना ली। डुवन जपाटा के दो गोल से अटलांटा ने जुवेंटस की लगातार पांचवां खिताब जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जपाटा ने 39वें और 86वें मिनट में, जबकि टिमोथी कैस्टेगन ने 37वें मिनट में गोल किए। एक अन्य मैच में फेडरिको की हैट्रिक से फिओरेंटीना ने रोमा को 7-1 से करारी शिकस्त दी। अब उसका सामना अंतिम चार में अटलांटा से होगा।