{"_id":"60dbea81d17a1f69315f845f","slug":"copa-america-lionel-messi-created-history-scored-two-goals-in-his-record-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोपा अमेरिका: लियोनल मेसी ने रचा इतिहास, अपने रिकॉर्ड मैच में दागे दो गोल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोपा अमेरिका: लियोनल मेसी ने रचा इतिहास, अपने रिकॉर्ड मैच में दागे दो गोल
Wed, 30 Jun 2021 09:22 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियो डि जिनेरियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियो डि जिनेरियो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 30 Jun 2021 09:22 AM IST
सार
- मेसी अर्जेंटीना की ओर से सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने
- लियोनल मेसी ने जेवियन मासचेरानो को पीछे छोड़ा
विज्ञापन
लियोनेल मेसी
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
लियोनल मेसी ने अपने रिकॉर्ड 148वें अंतरराष्ट्रीय मैच में दो गोल दागे जिससे अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका में बोलिविया को 4-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
अर्जेंटीना ने बोलिविया को 4-1 से हराया
अर्जेंटीना लगातार 17 मैचों से अजेय है। मेसी अर्जेंटीना की ओर से सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने जेवियन मासचेरानो (147) को पीछे छोड़ा। 34 वर्षीय मेसी ने छठे मिनट में पापू गोमेज के गोल की मदद की और उसके बाद 33वें और 42 मिनट में खुद गोल किए।
विज्ञापन
एक गोल लुटारो मार्टिनेज (65वें मिनट) में किया। बोलिविया के लिए एकमात्र गोल सावेद्रा ने 60वें मिनट में किया। एक अन्य मैच में एडिसन कवानी के गोल से उरुग्वे ने पराग्वे को 1-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
मेसी ने छेत्री को पीछे छोड़ा
मेसी के 75 अंतरराष्ट्रीय गोल हो गए हैं और वह सक्रिय खिलाड़ियों में सर्वाधिक गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भारतीय कप्तान सुनील छेत्री (74 गोल, 118 मैच) को पीछे छोड़ा। अब यूएई के अली मबखौत (76 गोल, 92 मैच) दूसरे और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (109 गोल, 179 मैच) ही उनसे आगे हैं।