फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Copa America Football Tournament: Lionel Messi scored 57th goal on free kick

कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट: लियोनल मेसी ने फ्री किक पर दागा 57वां गोल

Wed, 16 Jun 2021 08:45 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियो डि जिनेरियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियो डि जिनेरियो Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 16 Jun 2021 08:45 AM IST
सार

  • मेसी ने 33वें मिनट में फ्री किक पर चिली के डिफेंस को छकाते हुए शानदार गोल किया
  • यह उनका फ्री किक पर 57वां जबकि कुल 73वां अंतरराष्ट्रीय गोल है
  • मेसी ने पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ा

विज्ञापन
Copa America Football Tournament: Lionel Messi scored 57th goal on free kick
लियोनेल मेसी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट में लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना की शुरुआत आशानुरूप नहीं रही। मेसी के गोल से बढ़त बनाने के बावजूद चिली ने अर्जेंटीना को एक-एक से बराबरी पर रोक दिया।

विज्ञापन


10वां गोल है यह मेसी का कोपा अमेरिका में जबकि कॅरिअर का 73वां  
मेसी ने 33वें मिनट में फ्री किक पर चिली के डिफेंस को छकाते हुए शानदार गोल किया। यह उनका फ्री किक पर 57वां जबकि कुल 73वां अंतरराष्ट्रीय गोल है। वह सक्रिय खिलाड़ियों में फ्री किक पर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन


सक्रिया खिलाड़ियों में रोनाल्डो को पीछे छोड़ा, अब माराडोना के रिकॉर्ड की बराबरी से सिर्फ पांच गोल पीछे हैं 
उन्होंने पुर्तगाल के कप्तान और अपने चिर प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (56) को पीछे छोड़ा। हालांकि मेसी फ्री किक पर सर्वाधिक गोल करने वाले दिग्गज माराडोना (62) के रिकॉर्ड की बराबरी से अभी पांच गोल पीछे हैं। अर्जेंटीना ने चोटिल स्ट्राइकर एलेक्सिस सांचेज के बिना भी चिली पर दबाव बनाए रखा। दूसरे हाफ में हालांकि चिली की टीम ने शानदार वापसी की और वीडियो रिव्यू पर एक पेनाल्टी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्तुरो विडाल का शॉट गोलकीपर ने रोक लिया लेकिन एडुआर्डो वर्गास के रिवर्स शॉट पर चिली ने 57वें मिनट में बराबरी का गोल कर दिया। मेसी आखिर तक गोल करने के मौके बनाते रहे लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिला।  

दिग्गज माराडोना को दी श्रद्धांजलि 

मैच से पहले दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना को श्रद्धांजलि दी गई। निल्टन सांतोस स्टेडियम पर कोई दर्शक मौजूद नहीं था। दक्षिण अमेरिका फुटबॉल की शीर्ष इकाई कोनमेबोल ने इस श्रद्धांजलि का आयोजन किया था। माराडोना का 60 वर्ष की उम्र में नवंबर में निधन हो गया था। तीन मिनट का वीडियो ‘लिव इज लाइफ’ गीत के साथ कोनमेबाल के सोशल मीडिया चैनलों पर साझा किया गया।

यह वही गीत है जो 1989 में बायर्न म्यूनिख के खिलाफ युएफा कप सेमीफाइनल से पहले नपोली के लिए अभ्यास करते माराडोना के मशहूर वीडियो के साथ बजता आया है। वीडियो में माराडोना को अर्जेंटीनोस जूनियर्स, बोका जूनियर्स, बार्सिलोना, नपोली, सेविला, न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज और अर्जेंटीना टीमों के लिए अलग-अलग जर्सी में खेलते दिखाया गया। वीडियो के आखिर में 2001 में बोका जूनियर्स को विदा देते माराडोना का भाषण दिखाया गया।

इसमें उन्होंने कहा था,‘यह जश्न कभी खत्म नहीं हो। मेरे लिए आपका यह प्यार हमेशा बना रहे।’लियोनल मेसी के पास अपनी राष्ट्रीय टीम अर्जेंटीना के लिए खिताब जीतने का यह आखिरी मौका है। उन्होंने मैच से पूर्व कहा था कि अर्जेंटीना के लिए ट्रॉफी जीतना उनका सपना है। इस माह के आखिर में 34 साल के होने जा रहे मेसी अपने क्लब बार्सिलोना के लिए कई खिताब जीत चुके हैं। 

स्पेन व स्वीडन ने खेला गोलरहित ड्रॉ

स्पेन और स्वीडन के बीच यूरो कप का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा। दोनों टीमों को गोल करने के कई मौकेमिले लेकिन कोई उन्हें भुना नहीं सकी। स्पेन ने गेंद पर नियंत्रण में बाजी मारकर दबाव बनाए रखा लेकिन स्वीडन ने उसे गोल करने का मौका नहीं दिया।

स्वीडन ने भी कुछ  मौके बनाए लेकिन गोल में नहीं बदल सके। स्पेन ने गेंद पर 75 प्रतिशत कब्जा रखा और 17 प्रयास किए जिनमें से पांच गोल पर थे लेकिन फिनिशिंग तक नहीं जा सके। स्वीडन ने चार प्रयास किए और सभी नाकाम रहे। स्पेन यूरो चैंपियनशिप के आखिरी 14 ग्रुप मैच में से एक ही में गोल करने में नाकाम रहा है। वहीं स्वीडन ने पिछले 17 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक भी ड्रॉ नहीं खेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed