फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Colombian Footballer freddy rincon died after car accident on monday

Freddy Rincon Death: कोलंबिया के फुटबॉल खिलाड़ी फ्रेडी रिनकोन का निधन, कार हादसे में आई थीं गंभीर चोटें

Thu, 14 Apr 2022 11:08 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबिया Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 14 Apr 2022 11:08 AM IST
सार

सोमवार के दिन रिनकोन की कार एक बस से टकरा गई थी। इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और गुरुवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
Colombian Footballer freddy rincon died after car accident on monday
फ्रेडी रिनकोन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोलंबिया के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी और पूर्व कप्तान फ्रेडी रिनकोन का गुरुवाक सुबह निधन हो गया। सोमवार को कार हादसे का शिकार होने के बाद रिनकोन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे, लेकिन गुरुवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। कोलंबिया के काली में उनकी कार सोमवार के दिन एक बस से टकरा गई थी। इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। इसके तीन दिन बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनकी उम्र 55 साल थी। रियल मैड्रिड के लिए खेलने वाले इस मिडफील्डर ने कोलंबिया के लिए 17 गोल किए थे और तीन विश्व कप में अपने देश की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। 
विज्ञापन


फ्रेडी रिनकोन 1990, 1994 और 1998 विश्व कप में अपने देश के लिए खेले थे। उनके नाम संयुक्त रूप से विश्व कप में अपने देश के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड है। उन्होंने विश्व कप में कोलंबिया के लिए 10 मैच खेले हैं। उनके अलावा कार्लोस वालडेर्मा ने यह कारनामा किया है। 
विज्ञापन


1990 में किया था कमाल
1990 में कोलंबिया की टीम 28 साल बाद विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। रिनकोन भी इस टीम का हिस्सा थे और पश्चिमी जर्मनी के खिलाफ मैच में इस टीम ने 1-1 से ड्रॉ खेला था। इस मैच में रिनकोन ने यादगार गोल किया था। वहीं क्लब फुटबॉल में वो नपोली, पैलमेइरस और सैंटोस का हिस्सा रहे। वहीं साल 200 में पहले क्लब विश्व कप में उन्होंने कोरिनथिएंस को जीत भी दिलाई थी। तब इस टूर्नामेंट को फीफा क्लब विश्व चैंपियनशिप के नाम से जाना जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1993 में कोलंबिया की टीम ने अर्जेंटीना को 5-0 के बड़े अंतर से हराकर विश्व कप में जगह बनाई थी। इस मैच में भी रिनकोन ने गोल किया था और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। उनके निधन के बाद डॉक्टर ने कहा कि हर संभव प्रयास करने के बवाजूद वो रिनकोन को नहीं बचा सके। उनके सिर में लगी गंभीर चोटें उनकी मौत की वजह बनी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed