{"_id":"5a0d60da4f1c1b74698bc0bd","slug":"coach-gian-piero-ventura-sacked-by-italy-after-failure-2018-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप 2018 से बाहर हुआ इटली, कोच पियरो वेंचुरा पर गिरी गाज","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
वर्ल्ड कप 2018 से बाहर हुआ इटली, कोच पियरो वेंचुरा पर गिरी गाज
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Thu, 16 Nov 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
जियान पियरो वेंचुरा
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
60 साल में पहली बार वर्ल्ड कप फुटबॉल 2018 के लिये क्वॉलिफाई करने में नाकाम रहे 4 बार की चैंपियन इटली के कोच जियान पियरो वेंचुरा को बर्खास्त कर दिया गया है। इटली फुटबॉल महासंघ की रोम में हुई आपात बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रूस की मेजबानी में होने वाले 2018 वर्ल्ड कप में चार बार फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली इटली को स्वीडन ने 1-0 से मात दी थी। हालांकि पिछले 60 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि 4 बार की चैंपियन रही ये टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाई। वहीं, स्टॉकहोम में खेले गए इस मुकाबले में स्वीडन की टीम ने 2006 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
पढ़ेंः- AFC एशियन कप क्वालीफायर्स: टीम इंडिया ने म्यांमार को ड्रॉ पर रोका, ऐसा कमाल है कायम
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले 1958 में इटली वर्ल्ड कप में क्वॉलिफाई करने में असफल रही थी। फुटबॉल इतिहास पर नजर डाली जाए तो यह तीसरा मौका है, जब इटली वर्ल्ड कप क्वॉलिफाई नहीं कर सका। 1930 में जब पहली बार यह टूर्नमेंट खेला गया, तब इटली ने उसमें हिस्सा नहीं लिया था। मालूम हो कि इटली ने आखिरी बार 2006 में विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया था।
बहरहाल, इटली के कोच पियरो वेंचुरा पर गाज गिरने के बाद रीयल मैड्रिड और चेलसी के पूर्व कोच कार्लो एंसेलोट्टी अब इस पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। बताया जा रहा है कि वेंचुरा ने इटली के क्वॉलिफाई करने में नाकाम रहने के बाद इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। एफआईजीसी ने एक बयान में कहा कि अब पियरो वेंचुरा टीम के कोच नहीं रहेंगे।