{"_id":"5beda834bdec226eee1b830b","slug":"churchill-brothers-beat-shilong-lajong-by-4-2-in-i-leauge-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-Leauge: प्लाजा की हैट्रिक से चर्चिल ब्रदर्स की पहली जीत, लाजोंग को 4-2 से दी मात","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-Leauge: प्लाजा की हैट्रिक से चर्चिल ब्रदर्स की पहली जीत, लाजोंग को 4-2 से दी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
i-leauge
विलिस प्लाजा की हैट्रिक की मदद से स्थानीय प्रबल दावेदार चर्चिल ब्रदर्स ने गुरूवार को 12वीं हीरो आई लीग में शिलॉग लाजोंग को 4-2 से शिकस्त देकर पहली जीत दर्ज की। प्लाजा ने 18वें, 51वें और 54वें मिनट में गोल करके गोवा की टीम को तालिका में तीसरे स्थान पर ला दिया।
विज्ञापन
चर्चिल के लिए एक अन्य गोल कप्तान डाडा सेसे ने 38वें मिनट में किया। वहीं, लाजोंग के लिये दो गोल कप्तान सैमुअल लालमुआनपूइया ने 30वें और सैमुअल लिंगदोह ने 48वें मिनट में किए।
विज्ञापन