{"_id":"5c28d26cbdec225727279240","slug":"churchill-brothers-beat-indian-arrows-by-1-0-in-i-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-League: प्लाजा के गोल से चर्चिल ब्रदर्स ने इंडियन एरोज को 1-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-League: प्लाजा के गोल से चर्चिल ब्रदर्स ने इंडियन एरोज को 1-0 से हराया
Sun, 30 Dec 2018 07:43 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 30 Dec 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
churchil brothers
विलिज प्लाजा के एकमात्र गोल की मदद से चर्चिल ब्रदर्स ने रविवार को यहां कलिंगा स्टेडियम में आई लीग फुटबाल प्रतियोगिता के मुकाबले में इंडियन एरोज पर 1-0 से जीत दर्ज की। लीग के शीर्ष स्कोरर प्लाजा के 40वें मिनट में किए गए गोल से गोवा की टीम ने तीन अंक हासिल किये जबकि एरोज को तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
चर्चिल के इस जीत से 10 मैचों में 16 अंक हो गये हैं, पर वह गोल अंतर से हिसाब से तालिका में ईस्ट बंगाल (16 अंक) से एक पायदान ऊपर चौथे स्थान पर है। चेन्नई सिटी 21 अंक से शीर्ष पर है जबकि रीयल कश्मीर (18 अंक) दूसरे और नेरोका (18 अंक) तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन