{"_id":"5c37963dbdec2273487f1d84","slug":"churchill-brothers-beat-gokulam-in-i-leauge","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-leauge: चर्चिल ब्रदर्स ने गोकुलम को 3-0 से हराया ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-leauge: चर्चिल ब्रदर्स ने गोकुलम को 3-0 से हराया
Fri, 11 Jan 2019 12:30 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
churchill
- फोटो : file photo
विलिस प्लाजा के दो गोल की मदद से चर्चिल ब्रदर्स ने गुरुवार को आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट के मैच में गोकुलम केरल एफसी को 3-1 से हराया। इस जीत से चर्चिल आईलीग अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
गोकुल के लिए मार्कस जोसेफ ने 14वें मिनट में गोल किया लेकिन इसके बाद चर्चिल ने शानदार वापसी की। उसकी तरफ से डावडा सेसे ने 37वें मिनट में बराबरी का गोल दागा।
विज्ञापन
प्लाजा ने 56वें मिनट में अपना पहला गोल करके चर्चिल को बढ़त दिलाई और दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में एक और गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
चर्चिल के अब 12 मैचों में 22 अंक हो गये हैं और वह शीर्ष पर चल रहे चेन्नई से केवल दो अंक पीछे है। गोकुलम को छठी हार का सामना करना पड़ा और उसके आठ मैचों में दस अंक हैं। इनपुट-भाषा
विज्ञापन