फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   chennaiyin fc vs fc goa isl 2018 live match updates

ISL-5: एफसी गोवा ने खोला जीत का खाता, चेन्नइयन एफसी को 3-1 से दी मात

Sat, 06 Oct 2018 09:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Oct 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
chennaiyin fc vs fc goa isl 2018 live match updates
chennaiyin fc vs fc goa

आईएसएल के पांचवें सीजन में शनिवार को चेन्नईयन एफसी और एफसी गोवा के बीच मुकाबला खेला गया। इस एकतरफा मुकाबले में एफसी गोवा ने चेन्नइयन एफसी को 3-1 से शिकस्त देकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की।

विज्ञापन


मैच के 12वें मिनट में एफसी गोवा के एदु बेदिया ने पहला गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद एफसी गोवा के सुपरस्टार कोरो ने दूसरे हाफ के 54वें मिनट में दूसरा गोल दागा। दूसरे हाफ में फॉल के हैडर से गोवा की टीम तीसरी बार गोल करने में सफल हुई।
विज्ञापन


दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में चेन्नइयन एफसी के एलि साबिया ने एकमात्र गोल कर टीम का सम्मान बचाया। बता दें कि इससे पहले एफसी गोवा ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ मुकाबला खेला था, जो मैच 2-2 से ड्रॉ हो गया था। वहीं, चेन्नईयन एफसी को अपने पहले मुकाबले में बेंगलुरु एफसी से 1-0 की हार झलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइव अपडेट्सः

90+5 मिनट: चेन्नइयन के खाते में आया पहला गोल, एलि साबिया को मिली कामयाबी

80 मिनट: फॉल के हैडर से गोवा को मिली तीसरी सफलता, 3-0 से आगे एफसी गोवा


69 मिनट: चेन्नइयन एफसी के करनजीत सिंह ने एफसी गोवा के बूमस को मैच में तीसरा गोल करने से रोका

61 मिनट: दोनों टीमों के बीच निर्णायक मुकाबले में मैच रेफरी ने निकाला मैच का 5वां येलो कार्ड

54 मिनट: एफसी गोवा के सुपरस्टार कोरो ने किया गोल, चेन्नइयन एफसी पर 2-0 की लीड


50 मिनट: पहले हाफ के पांच मिनट तक बढ़त बरकरार रखने में कामयाब एफसी गोवा

मैच के हाफ टाइम तक एफसी गोवा 1-0 से आगे

37 मिनट: एफसी गोवा के गोलकीपर नवाज ने चेन्नइयन एफसी की एक और कोशिश को किया नाकाम

31 मिनट: नेल्सन-अनिरुद्ध का गोल करने का शानदार प्रयास, मिडफील्डर के खराब नियंत्रण से गंवाया गोल करने का मौका

28 मिनट: गोवा के जाहू को मैच रेफरी ने दिखाया येलो कार्ड

24 मिनट: एफसी गोवा के जैकीचंद का एक और लॉफ्ट शॉट, चेन्नयन एफसी के गोलकीपर करनजीत सिंह गोल रोकने में कामयाब

20 मिनट: गोवा एफसी की एक गोल की बढ़त बरकरार, बराबरी का गोल दागने की कोशिश में चेन्नइयन एफसी

12 मिनट: गोवा की तरफ से एदु बेदिया ने दागा पहला गोल, 1-0 से आगे एफसी गोवा

10 मिनट: पहले हाफ के 10 मिनट तक दोनों टीमों की तरफ से दर्जनों आक्रमण हुए, लेकिन दोनों टीमों का स्कोर अभी भी शून्य

-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed