{"_id":"5bd32020bdec2269b7316711","slug":"chennaicity-fc-kick-off-their-campaign-with-a-whopping-4-1-victory-over-indian-arrows","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCFCvARW: पेड्रो की हैट्रिक से चेन्नई सिटी की धमाकेदार जीत, इंडियन एरोज को 4-1 से रौंदा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
CCFCvARW: पेड्रो की हैट्रिक से चेन्नई सिटी की धमाकेदार जीत, इंडियन एरोज को 4-1 से रौंदा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
CCFCvARW
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई सिटी एफसी ने शुक्रवार को आई-लीग मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई सिटी ने इंडियन एरोज को 4-1 से हराया।
विज्ञापन
चेन्नई सिटी एफसी की तरफ से पेड्रो मंजी ने हैट्रिक गोल दागे। पेड्रो ने 31, 49 और 64वें मिनट गोल दागकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। उनके अलावा जेसूराज ने 76वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन
वहीं, इंडियन एरोज की तरफ से अमरजीत ने खेल के शुरुआत यानी दूसरे मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मगर मुकाबल में चेन्नई सिटी एफसी की टीम पूरी तरह से इंडियन एरोज पर हावी रही। इसके साथ ही इस मुकाबले में इंडियन एरोज को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन