फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   chennai city beat aizawal FC by 2-1 in L-leauge 2018

L-leauge: रोड्रिगेज के दो गोल की बदौलत चेन्नई की शानदार जीत, आइजोल को 2-1 से हराया

Fri, 16 Nov 2018 04:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
chennai city beat aizawal FC by 2-1 in L-leauge 2018
Sandro Rodriguez

सेंड्रो रोड्रिगेज के दो गोल की बदौलत चेन्नई सिटी ने शुक्रवार को आई-लीग के मुकाबले में आइजोल एफसी पर शानदार जीत दर्ज की। मिजोरम के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने आइजोल को 2-1 से मात दी।

विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित रहा। पहले हाफ में दोनों ही टीमें बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। वहीं, खेल के दूसरे हाफ के शरुआत में ही चेन्नई की तरफ से सेंड्रो रोड्रिगेज ने 49वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 
विज्ञापन


इसके बाद आइजोल एफसी की टीम थोड़ा दबाव में आ गई, लेकिन 72वें मिनट में आइजोल की तरफ से अनसुमाना क्रोमाह ने शानदार गोल दागा और टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके कुछ ही मिनटों बाद एक बार फिर रोड्रिगेज ने शानदार गोल करते हुए आइजोल पर 2-1 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड्रिगेज के इस गोल के बाद आइजोल की टीम पूरी तरह से दबाव में आ गई। हालांकि, उसने आखिरी समय में खेल को ड्रॉ कराने की कोशिश जरूर की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इसी के साथ यह मुकाबला चेन्नई सिटी ने 2-1 से जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed