{"_id":"5c51da60bdec2259e364dffe","slug":"chencho-goal-helps-bengaluru-fc-pull-off-2-1-win-over-northeast-united-in-isl","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL: चेंचो के गोल से बेंगलुरू एफसी ने नार्थ ईस्ट यूनाईटेड को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL: चेंचो के गोल से बेंगलुरू एफसी ने नार्थ ईस्ट यूनाईटेड को हराया
Wed, 30 Jan 2019 10:39 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
चेचे
चेंचो गिल्टेशन के गोल की बदौलत बेंगलुरू एफसी ने बुधवार को श्री कांतीर्वा स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग मैच में नार्थ ईस्ट यूनाईटेड को 2-1 से हराया। चेंचो ने 71वें मिनट में बेंगलुरू की ओर से दूसरा गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। यूनाईटेड को 60वें मिनट में फेडेरिको गालेगो ने बराबरी दिलाई थी।
विज्ञापन
बेंगलुरू एफसी ने सबसे पहले मिस्लाव कोमोरस्की के आत्मघाती गोल की बदौलत बढ़त बनाई थी। इस जीत से बेंगलुरू एफसी की टीम मुंबई सिटी को पछाड़कर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। टीम के 13 मैचों में 30 अंक हो गए हैं। मुंबई की टीम के 13 मैचों में 27 अंक हैं। नार्थ ईस्ट यूनाईटेड की टीम 14 मैचों में 23 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। इनपुट-भाषा
विज्ञापन