{"_id":"5d65f4818ebc3e014d67f3f4","slug":"chandigarh-will-host-santosh-trophy-for-the-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पहली बार करेगा संतोष ट्रॉफी की मेजबानी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चंडीगढ़ पहली बार करेगा संतोष ट्रॉफी की मेजबानी
Wed, 28 Aug 2019 09:14 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 28 Aug 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल
- फोटो : social Media
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप का कैलेंडर रिलीज कर दिया। इसमें पहली बार चंडीगढ़ को नॉर्थ जोन क्वालिफायर संतोष ट्रॉफी की मेजबानी मिली है। सिटी में होने वाली नॉर्थ जोन संतोष ट्रॉफी के बाद दो टीमें फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाइंग करेंगी। आईएफएफ ने चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन की मेजबानी सौंपी है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के अलावा साउथ जोन की मेजबानी आंध्र प्रदेश को, ईस्ट जोन की ओडिशा को, वेस्ट की दमन एंड दीव को और नॉर्थ ईस्ट की मेजबानीमेघालय को मिली है। चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट केपी सिंह ने कहा कि हमारे शहर को एआईएफएफ ने बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी है और पहली बार इस ट्रॉफी के मैच चंडीगढ़ के मैदान पर खेले जाएंगे।
विज्ञापन
ये चंडीगढ़ के लिए बड़ी बात है। हम अंडर-17 और अंडर-19 नेशनल भी कराना चाहते थे और हमने इसके लिए बात भी की थी, लेकिन उन्होंने हमें इससे भी बड़ी चैंपियनशिप कराने का मौका दे दिया। संतोष ट्रॉफी के लिए कम से कम दो अच्छे फुटबॉल मैदान चाहिए। प्रेसिडेंट केपी सिंह ने कहा कि हमने अभी तक दो ग्राउंड शॉर्टलिस्ट किए हैं, जिसमें सेक्टर-17 में बन रहे नए स्टेडियम के साथ-साथ सेक्टर-46 फुटबॉल ग्राउंड शामिल है। सेक्टर-17 स्टेडियम अगले साल शुरुआत तक तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन