फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Champions League: Real Madrid beat Chelsea 2-0, Benzema again scored, Vinicius also shined

Champions League: रियल मैड्रिड ने चेल्सी को 2-0 से हराया, बेंजेमा ने फिर किया कमाल, विनिसियस भी चमके

Thu, 13 Apr 2023 10:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 10:41 PM IST
सार

चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में रियल मैड्रिड ने चेल्सी पर 2-0 से जीत हासिल की। इस जीत में करीम बेंजेमा और विनिसियस ने अहम योगदान दिया। 
 

विज्ञापन
Champions League: Real Madrid beat Chelsea 2-0, Benzema again scored, Vinicius also shined
रियल मैड्रिड बनाम चेल्सी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियल मैड्रिड की जीत में फ्रांसीसी स्ट्राइकर करीम बेंजेमा के शानदार प्रदर्शन का क्रम जारी है। चैंपियंस लीग के पहले चरण के क्वार्टर फाइनल में रियल की चेल्सी पर 2-0 से जीत में बेंजेमा ने गोल किया। चेल्सी के खिलाफ पिछले पांच मैचों में बेंजेमा का यह छठा गोल है। मैच का अंतिम आधा घंटा चेल्सी को 10 खिलाडिय़ों से खेलना पड़ा। बेन चिल्वेल को रेफरी ने 59वें मिनट में लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया। उन्होंने बॉक्स में खतरनाक तरीके से ब्राजीली स्ट्राइकर रोड्रिगो को पीछे से खींचा था। रियल के लिए दूसरा गोल मार्को एसेंसियो ने किया।
विज्ञापन


विनिसियस ने दोनों गोल में निभाई भूमिका
यह मुकाबला 14 बार के यूरोपीय चैंपियन रियल के घर सेंटियागो बर्नाब्यू स्टेडियम में खेला गया। पिछले सत्र में बेंजेमा ने लीग के क्वार्टर फाइनल में चेल्सी के खिलाफ हैट्रिक जमाई थी। इस बार भी उन्होंने गोल किया। 22वें मिनट में ब्राजीली स्ट्राइकर विनिसियस जूनियर ने गोल के पास निशाना साधा। गेंद गोलकीपर से टकराकर बेंजेमा को मिली जिसे उन्होंने खाली गोल में डाल दिया। इसी तरह 74वें मिनट में फिर विनिसियस के पास पर एसेंसियो ने गोल कर रियल की जीत पक्की कर दी।
विज्ञापन

बुरा वक्त चेल्सी का पीछा नहीं छोड़ रहा
चेल्सी का समय लंबे समय से खराब चल रहा है। फ्रैंक लैंपर्ड की ओर से टीम की कोचिंग संभालने के बाद यह उनका दूसरा मैच था, दोनों में ही उन्हें हार मिली है। इससे पहले चेल्सी ने कुछ समय पहले ही अनुबंधित किए गए कोच ग्राहम पॉटर को हटा दिया था। चेल्सी को दूसरे चरण का क्वार्टर फाइनल अपने लंदन स्थित घर स्टैमफोर्ड ब्रिज में अगले सप्ताह खेलना है। पिछले पांच मैचों से चेल्सी नहीं जीती है।

एसी मिलान ने नेपोली को 1-0 से हराया
चैंपियंस लीग का एक अन्य क्वार्टर फाइनल इटली के दो क्लबों एसी मिलान और नेपोली के बीच खेला गया, जिसमें मिलान ने 1-0 से जीत हासिल की। हालांकि 2 अप्रैल को सीरी अ में नेपोली पर 4-0 से हासिल की जीत के मुकाबले यह काफी कठिन थी। मिलान सीरी अ का पिछला चैंपियन है और नेपोली इस वक्त लीग में 16 अंकों की बढ़त से शीर्ष पर चल रही है। 16वें मिनट में नेपोली के आंद्रे एंगुइसा को पीले कार्ड दिखाए जाने पर मैदान से बाहर भेज दिया गया। बावजूद इसके नेपोली का पहले हाफ में दबदबा रहा, लेकिन गोल मिलान के हिस्से में मध्यांतर से ठीक पहले आया। यह गोल इस्माइल बेनासेर ने किया। दूसरा चरण मिलान को नेपोली के घर नेपल्स में खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed