फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Champions League final, Chelsea beat Manchester City 1-0 to win title

चैंपियंस लीग फाइनल: चेल्सी ने मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हराकर जीता खिताब

Sun, 30 May 2021 08:12 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 30 May 2021 08:12 AM IST
सार

  • मैच में ज्यादातर समय सिटी की टीम चेल्सी पर दबाव बनाती रही
  • चेल्सी ने कम गेंद पास होने के बावजूद अच्छा खेल खेला
  • चेल्सी इंग्लैंड की तीसरी टीम बन गई है जिसने दो बार चैंपियंस लीग का खिताब जीता है 

विज्ञापन
Champions League final, Chelsea beat Manchester City 1-0 to win title
चेल्सी ने मैनचेस्टर सिटी को हराया... - फोटो : twitter

विस्तार

दुनियाभर की नजर चैंपियंस लीग पर टिकी थीं, आखिर किसकी जीत होगी। शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में चेल्सी ने मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हरा दिया। चेल्सी ने चैंपियंस लीग खिताब दूसरी बार अपने नाम किया है। चेल्सी ने दूसरे हाफ में जीत हासिल की, वहीं सिटी के कप्तान केविन मैच के दौरान चोटिल हो गए।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में ज्यादातर समय मैनचेस्टर सिटी की टीम चेल्सी पर दबाव बनाती रही। ज्यादातर समय के लिए सिटी के पास ही गेंद थी और उसके प्लेयर्स ने 608 पास किए। वहीं चेल्सी ने कम गेंद पास होने के बावजूद अच्छा खेल खेला, उसके खिलाड़ियों ने 403 पास किए।


काई हैवर्ट ने 42वें मिनट में चेल्सी की तरफ से गोल किया तो इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए चेल्सी के डिफेंडर नगोलो कांते मैन ऑफ द मैच बने। 

इससे पहले चेल्सी साल 2012 में चैंपियन लीग का खिताब जीत चुकी है। सिटी को फाइनल में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन उसे चेल्सी ने करारी शिकस्त दी है। वहीं मैनचेस्टर सिटी ने हाल में ही प्रीमियर लीग चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

इसके साथ ही चेल्सी इंग्लैंड की तीसरी टीम बन गई है जिसने दो बार चैंपियंस लीग का खिताब जीता है। इससे पहले लिवरपूल और मैनचेस्टर यूनाइटेड ने दो बार खिताब अपने नाम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed