{"_id":"5a057c324f1c1bb6678bac21","slug":"canada-hold-usa-on-draw-at-friendly-match-sereis-at-vancouver","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिला फुटबाॅल: कनाडा ने अमेरिका को कड़ी चुनौती देते हुए ड्रा पर रोका ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
महिला फुटबाॅल: कनाडा ने अमेरिका को कड़ी चुनौती देते हुए ड्रा पर रोका
amarujala.com: presented by-शरद मिश्र
Updated Fri, 10 Nov 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
कनाडा महिला फुटबाॅल टीम
- फोटो : CBC.ca
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा की महिला फुटबाॅल टीम ने दुनिया की नंबर वन अमेरिकी महिला फुटबाॅल टीम के सामने ड्रा खेलकर वैंकूवर में 28017 दर्शकों के समक्ष फुटबाॅल का रोमांच पेश किया। अमेरिका की शक्तिशाली टीम के हर आक्रमण का जवाब कनाडा की टीम ने बेहद संजीदगी से दिया। एलेक्स मोर्गन ने अमेरिका की ओर से पहला गोल किया। इसके बाद कनाडा की ओर से एड्रियन लियोन ने गोल कर हिसाब बराबर कर दिया।
अमेरिकी टीम ने बाद में मैच पर बढ़त बनाने की हरसंभव कोशिश की लेकिन कनाडा ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। उत्तरी अमेरिका के दो देशों के बीच दो मैचों की फ्रेंडली सीरीज खेली जा रही है। दोनों देशों के बीच मैच को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह रहता है। दर्शक हार जीत को एक प्रतिष्ठा बना लेते हैं। अमेरिकी टीम से मुकाबला करने के लिए कनाडा के खिलाड़ी अपना सौ फीसदी देते हैं।
कनाडा टीम की मिड फिल्डर डेसीरी स्कॉट ने मैच के बाद कहा कि हमारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन अन्य मैच के मुकाबले काफी बेहतर और अलग रहा। हम अमेरिका के खिलाफ मैच कभी खत्म नहीं करते। अमेरिका के साथ खेलने में काफी रोमांच आता है।