FIFA WC 2018: विश्व कप के कारण ब्राजील में हुआ काम-धंधा चौपट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील की टीम जब विश्व कप में हिस्सा ले रही हो तो पूरा देश ही फुटबॉल के जूनुन में ढल जाता है। आलम यह है कि लोग कामधंधा छोड़कर मैचों का लुत्फ उठाने में लगे हैं। निर्माण कार्यों में लगे दिहाड़ी मजदूरों से लेकर दफ्तरों में काम करने वाले बाबूओं तक सिर्फ फुटबॉल पर ही चर्चा है। रूस और ब्राजील में जो समय अंतराल उसके कारण मैच या तो सुबह हो रहे हैं और दोपहर में।
अब पांच बार की चैंपियन टीम जब खुद बड़ी दावेदार है तो ऐसे में काम-धंधों पर उसका असर पड़ना बड़ा स्वाभाविक है। दुकानदारों के संगठन सीएनडीएल ने तो अपने कर्मचारियों को इतनी छूट दे रखी है कि जब ब्राजील का मैच आए तो बेशक काम छोड़कर मैच देखो। खासा प्रतिशत उन लोगों का भी है जिन्होंने अपने कार्यस्थल पर ही मैच देखने का जुगाड़ कर लिया है। रियो डि जेनेरियो के एक दुकानदार रॉब्सन मेलो जो बच्चों की किताबें छापने का काम करते हैं जिनके पास सौ से ज्यादा कर्मचारी हैं। उनका कहना है कि जब ब्राजील का विश्व कप मैच चल रहा हो और कर्मचारी काम पर फोकस करना लगभग असंभव काम है।
कहीं बने हैं मिनी स्टेडियम
कुछ बड़े संस्थानों में मिनी स्टेडियमनुमा जगह विकसित की गई है। जहां दर्जनों ब्राजीली ध्वज लगाए गए हैं। कृत्रिम घास भी बिछाई गई है। बैठने की खास व्यवस्था है। टीवी स्क्रीन पर मैच देखने वालों के लिए पॉपकोर्न और सैंडविच का भी इंतजाम है।
मैच भी देखो, फुटबॉल भी खेलो
ब्राजील में फुटबॉल मैच के लिए सब कुछ रुक सकता है। यह कम उत्पादकता की चिंता किसे है। एक टूर ट्रेवल एजेंसी के दो हजार कर्मचारी हैं जिन्होंने कृत्रिम मैदान बनाकर कर्मचारियों को फुटबॉल भी दे दी है कि खेलो भी और मैच भी देखो पर कार्यालय में ही। मैच के बहाने बाहर मत जाओ ताकि मैचों के दौरान काम का होना सुनिश्चित हो सके। इस कंपनी ने तो 2002 की विजेता टीम के स्टार डेनिलसन का अपने ऑफिस में दौरा भी कराया है। उनके मैनेजर का कहना है कि हमारे क्लाइंट पूरी दुनिया में घूमते हैं। उनकी फ्लाइट कैंसिल हो सकती है। वो किसी भी समय फोन कर सकते हैं। हम पूरी तरह काम तो नहीं बंद कर सकते।
रेस्टोरेंट बिजनेस की चांदी
एक महीने चलने वाली चैंपियनशिप में कुछ के धंधे चमकेंगे तो कहीं गिरावट भी आएगी। रेस्टोरेंट बिजनेस के लिए तो यह समय ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने का है। रियो स्थित एक बड़े रेस्टोरेंट का कहना है कि सुबह के मैचों के लिए हमारे पास ब्रेकफास्ट के बहुत आर्डर आ रहे हैं। पुलिस का काम भी हल्का हो गया है। एक महीने आपराधिक ग्राफ भी कम हो जाएगा। पेशेवर अपराधी भी इन दिनों मैचों का लुत्फ उठाने में ही बिजी रहेंगे।