फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Brazilian footballer junior neymar will come india for treatment

इलाज कराने भारत आएंगे ब्राजील के फुटबॉलर नेमार!

Wed, 09 Jul 2014 02:36 PM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
Brazilian footballer junior neymar will come india for treatment

फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में धूम मचाने वाले ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर इलाज के लिए भारत आ सकते हैं।

विज्ञापन


कोलंबिया के खिलाफ मैच खेलते हुए घायल हुए नेमार फिलहाल कमर की गंभीर चोट से जूझ रहे हैं। इसी चोट के आयुर्वेदिक इलाज के लिए वह केरल आ सकते हैं।


ऐसा कहा जा रहा है कि ब्राजील फुटबॉल संघ ने नेमार के इलाज के लिए केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी से संपर्क किया है।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री से की बातचीत

Brazilian footballer junior neymar will come india for treatment

मामला सामने आने के बाद केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने कहा है क‌ि उनके पास फुटबॉल प्रशंसकों के प्रस्ताव आ रहे हैं ज‌िसमें वे नेमार का इलाज केरल में करवाने के ल‌िए अनुरोध कर रहे हैं।

चांडी ने बताया क‌ि उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री वीएस श‌िवकुमार से बातचीत की है और कहा है क‌ि नेमार की चोट को लेकर सारी जानकारी एकत्र करें, ज‌िससे उनकी चोट के बारे में जानकारी म‌िल सके।

हालांक‌ि मुख्यमंत्री चांडी ने ये साफ कर द‌िया है क‌ि फिलहाल ब्राजील फुटबॉल संघ से उन्हें नेमार के संबंध में क‌िसी तरह का कोई प्रस्ताव नहीं म‌िला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चांडी रखेंगे प्रस्ताव

Brazilian footballer junior neymar will come india for treatment

ओमान चांडी ने आगे कहा क‌ि हम ब्राजील के सामने नेमार की आयुर्वेद‌िक तरीके से चोट सही करने का प्रस्ताव सामने रखेंगे।

इसी चोट के चलते नेमार फुटबॉल व‌िश्व कप से बाहर हो गए थे और इसका सबसे बड़ा झटका उनकी ब्राजील टीम को लगा। सेमीफाइनल में जर्मनी ने ब्राजील को 7-1 से रौंदते हुए करारी श‌िकस्त दी।

फुटबॉल के जानकार मान रहे हैं क‌ि अगर नेमार टीम में होते तो शायद मैच का पर‌िणाम कुछ और होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed