BRAvSUI: ब्राजील और स्विट्जरलैंड का रोमांचक मुकाबला 1-1 से हुआ ड्रॉ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा वर्ल्ड कप में पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील और स्विट्जरलैंड के बीच का महामुकाबला रविवार को 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। ब्राजील की तरफ से फिलिप कोटिन्हो ने 20वें मिनट शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। वहीं, स्विट्जरलैंड की तरफ से स्टीवन जुबर ने 50वें मिनट में गोलकर ब्राजील की बराबरी की। दोनों टीमों के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2018 का यह 11वां मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। 40 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि ब्राजील विश्व कप में अपना पहला मैच नहीं जीत सका।
पहले हाफ का खेल लगभग 15 मिनट तक दोनों टीमों ने अच्छा खेला। मगर ब्राजील के स्टार खिलाड़ी फिलिप कोटिन्हो ने लंबी दूरी से करारा शॉट लगाकर शानदार गोल किया। इसके साथ ही ब्राजील की टीम पहले ही हाफ में विपक्षी टीम स्विट्जरलैंड पर 1-0 की बढ़त बना ली। ब्राजील ने इस मुकाबले में अपने खेलने का अंदाज बिल्कुल नहीं छोड़ा। हालांकि, इस मैच में चोट से वापसी किए नेमार काफी बार गिरे। मगर वैसा कोई नुकसान उनको नहीं झेलना पड़ा।
वहीं, दूसरी ओर स्विट्जरलैंड मैच में एक अच्छी शुरुआत की थी लेकिन ब्राजील शुरू से ही उनपर हावी रहे। बावजूद इसके स्विट्जरलैंड ने अपने खेल में कोई परिवर्तन नहीं किया। 40 मिनट तक का खेल समाप्त हो चुका था लेकिन स्विस टीम ब्राजील पर काबू नहीं पा रही थी। पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक ब्राजील 1-0 की बढ़त पर थी। वहीं, दूसरे हाफ में कुछ ही देर के बाद वहीं हुआ जिसका इंतजार था। स्विट्जरलैंड के स्टीवन जुबर ने 50वें मिनट में शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी दिलाई। इसके बाद खेल में तमाम उताड़ चढ़ाव आए, लेकिन दोनों में से कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही और इसके साथ ही ग्रुप-ई का यह महामुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ।
गौरतलब है कि रूस के रोस्तोव एरीना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ब्राजील के कोच टीटे को नेमार से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। दूसरी तरफ फीफा विश्व कप में अभी तक खिताब जीतने से नाकाम रही स्विट्जरलैंड की उम्मीदों पर उनके यंग ब्रिगेड खड़े उतरे, जिसका नतीजा यह रहा कि स्विट्जरलैंड ने पांच बार की विश्व विजेता ब्राजील के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ खेला। बता दें कि ब्राजील और स्विट्जरलैंड के बीच यह दूसरा वर्ल्ड कप मैच था। इससे पहले साल 1950 में दोनों टीमें आमने-सामने थी और उस समय भी मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा था। 1978 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि ब्राजील की टीम अपना पहला मैच नहीं जीत पाई हो।
लाइव कमेंट्री का रोमांच
STATS // #BRASUI pic.twitter.com/Y25EyLi4Wu
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 17, 2018
फुलटाइम समाप्त
90+5 मिनटः ब्राजील के पास गोल करने का अच्छा मौका था लेकिन नाकाम रहे।
मैच अपने अंतिम पड़ाव पर है। पांच मिनट का अतिरिक्त समय मिला है।
90 मिनटः स्विट्जरलैंड के गोलकीपर सॉमर ने अच्छा बचाव किया। दरअसल, नेमार का फ्री किक गोल पोस्ट में जा रहा था, जिसका बचाव सॉमर ने बखूबी किया।
80 मिनटः स्विट्जरलैंड ने अपनी टीम में एक और बदलाव किया। सेफरोविक की जगह बरील इमबोलो को शामिल किया।
1-1 की बराबरी के बाद दोनों ही टीमें बढ़त बनाने की फिराक में हैं। लगभग 15 मिनट का खेल बचा है। दोनों ही टीमों के लिए अंतिम 10 मिनट चुनौती भरा होगा। जीत के लिए किसी टीम को 1 गोल करने की आवश्यकता होगी, नहीं तो यह रोमांचक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हो सकता है।
71 मिनटः स्विट्जरलैंड ने भी अभी तक के खेल में अपनी टीम में दूसरा बदलाव किया। बेहरामी की जगह डेनिस जकारिया को शामिल किया।
68 मिनटः नेमार को गिराने के चलते बेहरामी को पीला कार्ड दिखाया गया।
67 मिनटः अभी तक के खेल मं ब्राजील ने दो बदलाव किए हैं। पॉलिन्हो के बदले में रेनाटो अगस्तो को शामिल किया है।
60 मिनटः कैसिमीरो को चोट लगने की वजह से बाहर किया गया। उनके बदले में फर्नांडिन्हो को मैदान पर बुलाया गया।
ब्राजील 1ः1 स्विट्जरलैंड
50 मिनटः स्टीवन जुबर ने 50वें मिनट में गोल दागा और अपनी टीम स्विट्जरलैंड को 1-1 से बराबरी दिलाई।
GOAL! @SFV_ASF equalise through @StevenZuber8's header!#BRASUI 1-1 // #WorldCup pic.twitter.com/OdxCR31OWR
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 17, 2018
46 मिनटः पहले हाफ के बाद स्विट्जरलैंड निश्चित ही ब्राजील की बराबरी करना चाहेगी।
दूसरे हाफ का खेल शुरू
हाफ टाइम तक ब्राजील 1-0 से आगे
45+2 मिनटः थियागो सिल्वा को पास मौका था लेकिन सिल्वा ने गोल दागने की कोशिश की लेकिन गेंद थोड़ी उंची रह गई, जिसके कारण मौका चूक गया।
45 मिनटः ...और ये हाफ टाइम
40 मिनटः हाफ टाइम का वक्त आ गया है लेकिन ब्राजील की टीम अभी तक वाकई अच्छा खेला है। वहीं, स्विट्जरलैंड की टीम को इस वक्त काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ब्राजील ने अपनी विपक्षी टिम को अभी तक एक भी मौका नहीं दिया है गोल करने का।
36 मिनटः स्विट्जरलैंड इस वक्त काफी दबाव महसूस करही है, बावजूद इसके वह नेमार पर कड़ी नजर बनाए रखी है। हालांकि, अबतक नेमार कई बार गिर चुके हैं।
30 मिनटः स्विट्जरलैंड ने शानदार खेल रहा है, लेकिन ब्राजीस की टीम उसे कोई मौका नहीं दे रही है।
26 मिनटः स्विट्जरलैंड ने लेफ्ट में कॉर्नर जीता।
23 मिनटः धीमी शुरुआत के बाद ब्राजील ने अपना रंग दिखाया।
धीमी शुरुआत के बाद ब्राजील ने अपना रंग दिखाया।
ब्राजील 1: 0 स्विट्जरलैंड
GOAL! 🇧🇷@Phil_Coutinho with an incredible strike gives @CBF_Futebol the lead! #BRASUI 1-0 pic.twitter.com/bAGzwPpF8s
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 17, 2018
20 मिनटः ...और ये गोल। कोटिन्हों ने 20वें मिनट में शानदार गोल दागकर अपनी टीम ब्राजील को 1-0 की बढ़त दिलाई।
16 मिनटः नेमार को फ्री किक मिली लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके।
11 मिनटः पॉलिन्हो ने सीटर को मिस किया। कोटिन्हो ने नेमार के लिए एक अच्छा पास खेला लेकिन बॉक्स के बाईं ओर लक्ष्य से चार गज की दूरी पर पॉलिन्हो के पास से बॉल निकल गया।
8 मिनटः पांच बार की चैंपियम ब्राजील अभी तक अपने रंग में नजर नहीं आ रही है।
6 मिनटः झकाका भाग्यशाली रहे, नेमार के ड्रैगिंग को बैक नहीं कर पाए।
3 मिनटः स्विट्जरलैंड के लिए अच्छा मौका था। डिजेमेली के द्वारा दिए बॉल को जेरडन शाकिरी ने अच्छी तरह से क्रॉस किया, लेकिन नाकाम रहे।
1 मिनटः दोनों टीमों के बीच मैच शुरू हो गया है।
दोनों टीमें मैदान पर राष्ट्रगान के लिए आ चुकी हैं। थोड़ी देर में दोनों टीमों के बीच का महामुकाबला शुरू हो जाएगा।
टीमें इस प्रकार हैंः
ब्राजील : एलिसन, डेनिलो, थियागो सिल्वा, मिरांडा, कैसिमीरो, गेब्रिएल जीसस, नेमार, कोटिन्हो, मार्सेलो, पॉलिन्हो, विलियन।
स्विट्जरलैंडः सॉमर, लिचस्टीनर, अकंजी, सेफरोविच, ग्झकाका, बेहरामी, रॉड्रिगेज, जुबर, डिजेमेली, शार, शाकिरी।
Bring on the third match!
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 17, 2018
Here are the teams for #BRASUI 👇 pic.twitter.com/F47sxiT4wm