{"_id":"5e79589c8ebc3e72c33007f0","slug":"brazil-football-clubs-given-their-stadium-to-help-covid19-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील के फुटबॉल क्लबों ने कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद के लिए दिए स्टेडियम","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ब्राजील के फुटबॉल क्लबों ने कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद के लिए दिए स्टेडियम
Tue, 24 Mar 2020 06:17 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 24 Mar 2020 06:17 AM IST
विज्ञापन
ब्राजील फुटबॉल स्टेडियम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील के शीर्ष फुटबॉल क्लबों ने कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए अपने स्टेडियम स्वास्थ्य विभाग को देने की पेशकश की है। इन पर फील्ड अस्पताल और क्लीनिक बनाए जा सकते हैं। देश में फुटबॉल आगामी सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में ब्राजील सिरी ए के आधे से ज्यादा क्लबों ने अपने स्टेडियम स्वास्थ्य विभाग को दे दिए हैं ताकि मौजूदा हालात से निपटने के लिए अस्पतालों की क्षमता बढाई जा सके।
विज्ञापन
दक्षिण अमेरिका के मौजूदा चैंपियन फ्लामेंगो ने माराकाना स्टेडियम स्वास्थ्य विभाग को दे दिया है। क्लब के अध्यक्ष रोडोल्फो लैंडिम ने कहा, ‘दुख की इस बेला में मैं अपने देशवासियों को उम्मीद की एक किरण देना चाहता हूं। हमें अपने बुजुर्गों और जरूरतमंदों का ध्यान रखना चाहिए।’ इसी तरह पेकाएम्बू म्युनिसिपल स्टेडियम में भी 200 बिस्तर लगाकर उसे फील्ड अस्पताल बनाया गया है। सांतोस ने बताया कि विला बेलमिरो स्टेडियम के भीतर भी एक अस्थायी क्लीनिक बनाया जाएगा। ब्राजील में अभी तक कोरोना वायरस के 1128 मामले सामने आए हैं जिनमें 18 लोग मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन