फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   brazil dairy fifa football world cup

बिन कपड़ों के खेलते पकड़े गए क्रोएशिया के खिलाड़ी

Mon, 16 Jun 2014 07:07 PM IST
Updated Mon, 16 Jun 2014 07:07 PM IST
विज्ञापन
brazil dairy fifa football world cup

एक स्विमिंग पूल में बिना कपड़ों के पकड़े जाने के बाद क्रोएशिया के खिलाड़ी वर्ल्ड कप कवर करने गए पत्रकारों से बात करने से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


दो फ़ोटोग्राफ़रों ने झाड़ियों में छुपकर क्रोएशिया के खिलाड़ियों की तस्वीर तब खींची जब वो बाहिया के एक पूल में बिना कपड़ों के खेल रहे थे।

क्रोएशिया के कोच नाइके कोवैक का कहना था, "मैं उनपर इंटरव्यू देने का दबाव नहीं डाल सकता। आपको कैसा लगेगा जब कोई आपकी नंगी तसवीरें ले। खिलाड़ी मीडिया से बात नहीं करने के अपने फैसले पर अटल हैं।
विज्ञापन


मैं नहीं जानता कि उनकी ख़ामोशी कल तक के लिए है या वर्ल्ड कप की समाप्ति तक।"

गर्मी की वजह से उतारे कपड़े

brazil dairy fifa football world cup

इधर क्रोएशिया के खिलाड़ी अपनी निर्वस्त्र तस्वीर लिए जाने की शिकायत कर रहे हैं, उधर कई फ़ुटबॉल के प्रशंसक अपनी इच्छा से कपड़े उतार दे रहे हैं।

शनिवार को  इंग्लैंड और इटली के बीच हुए मैच के दौरान पारा 28 डिग्री पर था और एक यूरोपीय प्रशंसक को इतनी गर्मी लग रही थी कि उसने अपने सारे कपडे उतार डाले।

बस फिर क्या था, मिनटों में ही लोगों ने अपने स्मार्ट फोनों से उसकी तस्वीरें लेनी शुरू कर दी और देखते ही देखते ये तसवीरें वॉट्सऐप और ट्विटर पर वायरल हो गईं।

लेकिन जब खेल ख़त्म हुआ तो लोगों ने पाया कि यह यूरोपीय प्रशंसक ऐसा करने वाला अकेला नहीं था। कई और लोगों ने भी अपने कपड़े उतार दिए थे।

जापानियों से सीखें सलीक़ा

brazil dairy fifa football world cup

जापानी फूटबाल प्रशंसक बड़ी संख्या में आइवरी कोस्ट के ख़िलाफ़ जापान के मैच को देखने पर्नाम्बुको एरीना पहुंचे। इस वर्ल्ड कप में जापान का यह पहला मैच था।

हालांकि जापान मैच एक के मुकाबले दो गोलों से हार गया था।

लेकिन  जापानी फ़ुटबॉल टीम के प्रशंसकों ने बाहर निकलने से पहले स्टेडियम के अपनी तरफ़ वाले हिस्से को साफ़ सुथरा कर दिया।

जापानी प्रशंसक अपनी टीम का मनोबल ऊंचा करने के लिए जो नीले थैले लेकर आए थे, उन्ही बैगों में उन्होंने कूड़ा भरकर स्टेडियम को साफ़ भी कर दिया।

विज्ञापन

नेमार हुए सुनहरे, प्रशंसकों में होड़

brazil dairy fifa football world cup

ब्राज़ील के लोगों को अपने फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी नेमार से इतना प्यार है की जो कुछ वो करते हैं वह बड़ी खबर बन जाती है।

नेमार बार-बार अपनी हेयर स्टाइल बदलते रहते हैं और उनकी नई हेयर स्टाइल अपनाने के लिए ख़ास तौर पर युवाओं में होड़ लगी रहती है।

मैक्सिको के साथ एक महत्वपूर्ण मैच से सिर्फ़ दो दिन पहले नेमार ने अभ्यास मैचों के बीच में ही वक़्त निकालकर हेयर स्टाइलिस्ट के पास जाकर अपने बालों को सुनहरा करवा लिया।

नेमार इतने लोकप्रिय हैं कि उन्हीं के साथी डानी आल्वेस ने भी अपने बालों को सुनहरा करवा लिया। आल्वेस, नेमार के साथ बार्सलोना की तरफ़ से खेलते हैं।

यह कहना मुश्किल है कि इन सबका मेक्सिको के साथ मैच पर क्या असर पड़ेगा मगर इतना तो तय है कि ब्राज़ील के इस सुपर स्टार की नई हेयर स्टाइल की नकल के लिए लोग लाइन लगा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed