{"_id":"5b1446f04f1c1ba46e8b6232","slug":"brazil-beats-croatia-by-2-0-neymars-wonder-goal-on-return-from-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेमार की दमदार वापसी, ब्राजील ने क्रोएशिया को 2-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
नेमार की दमदार वापसी, ब्राजील ने क्रोएशिया को 2-0 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
नेमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोट के चलते तीन माह तक मैदान से दूर रहने के बाद ब्राजीली स्टार नेमार ने रविवार को दमदार वापसी की। विश्व कप से पूर्व खेले गए अभ्यास मैच में नेमार के दम पर ब्राजील ने क्रोएशिया को 2-0 से हराकर अपनी तैयारियों की जीत से शुरुआत की।
विज्ञापन
26 वर्षीय नेमार ने खेल के 69वें मिनट में गोल कर ब्राजील को बढ़त दिलाई जिसे रॉर्बेटो फिरमिनो ने 90+3वें मिनट में गोल कर दोगुना कर दिया। नेमार का यह ब्राजील की ओर से 83 मैचों में 54वां गोल है। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के खिलाड़ी नेमार के टखने में फरवरी में चोट लग गई थी। उनकी सर्जरी हुई थी। ब्राजील को अपना आखिरी अभ्यास मैच रविवार को ऑस्ट्रिया के खिलाफ खेलना है। पांच बार की चैंपियन ग्रुप ई में अपने अभियान की शुरुआत 17 जून को स्विट्जरलैंड के खिलाफ करेगी।
विज्ञापन