{"_id":"60c177c98ebc3e7f68283ad0","slug":"brazil-beat-paraguay-in-world-cup-qualifiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक : नेमार के गोल से ब्राजील ने विश्व कप क्वालिफायर में पराग्वे को 35 साल बाद हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रोमांचक : नेमार के गोल से ब्राजील ने विश्व कप क्वालिफायर में पराग्वे को 35 साल बाद हराया
Thu, 10 Jun 2021 07:54 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:54 AM IST
सार
ब्राजील अब दूसरे नंबर पर काबिज अर्जेंटीना से छह अंक आगे हो गया है। ब्राजील की विश्व कप क्वालिफायर में पराग्वे पर पिछले 35 वर्षों में पहली जीत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेमार (चौथे मिनट) और लुकास पाक्वेटा (90+3) के दम पर ब्राजील ने पराग्वे को 2-0 से हराकर अपनी लगातार छठी जीत के साथ दक्षिण अमेरिका से विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालिफाई करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए।
विज्ञापन
ब्राजील अब दूसरे नंबर पर काबिज अर्जेंटीना से छह अंक आगे हो गया है। ब्राजील की विश्व कप क्वालिफायर में पराग्वे पर पिछले 35 वर्षों में पहली जीत है। वहीं लियोनल मेसी की टीम अर्जेेंटीना ने पहले आठ मिनट में ही कोलंबिया के खिलाफ दो गोल दागकर बढ़त बना ली थी इसके बावजूद उसे 2-2 से ड्रॉ खेलना पड़ा।
विज्ञापन
अर्जेंटीना के लिए क्रिस्टियन रोमेरो (तीसरे मिनट) और लेनाड्रो परदेश (8वें मिनट) ने जबकि कोलंबिया की ओर से लुईस फर्नांडो (51वें मिनट) और मिगुएल बोर्जा (90+4वें मिनट) ने गोल किए। यह दक्षिण अमेरिकी क्वालिफाइंग के सर्वश्रेष्ठ मैचों में एक था। बरानक्विला के मेट्रोपोलिटन स्टेडियम में इस मैच को देखने के लिए 10,000 दर्शक उपस्थित थे।
विज्ञापन