फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   bhaichung bhutia says We have 50-50 chance of making it to second round 

एशियाई कप के दूसरे दौर में पहुंचने का भारत के पास 50 फीसदी मौका : भूटिया

Tue, 01 Jan 2019 11:01 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 01 Jan 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
bhaichung bhutia says We have 50-50 chance of making it to second round 
bhaichung bhutia

पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया ने कहा कि भारत के पास एएफसी एशियाई कप फुटबॉल के दूसरे दौर में पहुंचने का 50 प्रतिशत मौका होगा। यह महाद्वीपीय टूर्नामेंट पांच जनवरी से शुरू हो रहा है जो दो फरवरी तक खेला जाएगा। 

विज्ञापन


सुनील छेत्री के नेतृत्व वाली भारतीय टीम की उम्मीदों के बारे में पूछने पर 42 वर्षीय भूटिया ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि भारतीय टीम को जिस ग्रुप में रखा गया है वह काफी अच्छा है। इसमें थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन की टीमें हैं। मुझे लगता है दूसरे दौर में पहुंचने का हमारे पास 50 प्रतिशत मौका है। यह सब खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत पर निर्भर करेगा और कुछ तकदीर पर भी। मैं टीम से पूरा जोर लगाने और कोई भी कसर नही छोड़ने को कहूंगा। उन्हें इतने बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा होने का लुत्फ उठाना चाहिए।' 
विज्ञापन


सिक्किम के इस खिलाड़ी कहा कि मैं आईएम विजयन और छेत्री के साथ खेलने को लेकर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैंने दोनों के साथ खेला है। जब मैंने पदार्पण किया था तब विजयन मेरे सीनियर खिलाड़ी थे और मैं उनकी देखरेख में खेलकर खुश था। जब सुनील (छेत्री) टीम में आए तब वह जूनियर खिलाड़ी थे। हम दोनों की आपसी समझ काफी अच्छी थी। दोनों में कौन बेहतर है, मेरे लिए यह चुनना मुश्किल है। मेरे कॅरिअर का यादगार क्षण एशियाई कप (कतर 2011) के लिए क्वालिफाई करना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed