फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   bengaluru FC vs chennaiyin FC isl-5 match 2018 live updates

ISL-5: मिकू के गोल ने बेंगलुरु ने जीता पहला मैच, चेन्नईयन एफसी को 1-0 से हराया

Mon, 01 Oct 2018 03:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 01 Oct 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
bengaluru FC vs chennaiyin FC isl-5 match 2018 live updates
BENvCHE

बेंगलुरु एफसी ने रविवार को आईएसएल सीजन-5 में शानदार शुरुआत करते हुए चेन्नईयन एफसी को 1-0 से मात दी। बेंगलुरु के कंटीरवा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सीजन का पहला मैच खेल रहे बेंगलुरु ने मौजूदा चैंपियन चेन्नईयन एफसी को हराकर अपने अभियान का विजयी आगाज किया है।

विज्ञापन


इस मुकाबले में शुरुआत से ही बेंगलुरु की टीम चेन्नईयन एफसी पर हावी रही। लगातार आक्रमण करती रही। गोल करने के कई मौके भी मिले, लेकिन नाकाम रहे। वहीं, चेन्नई की टीम पहले हाफ में काफी संघर्ष करती दिखी। इस तरह दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल गोलरहित रहा।
विज्ञापन


दूसरे हाफ के शुरुआत में चेन्नई की टीम ने थोड़े समय तक बेंगलुरू पर हावी रही, लेकिन कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाई। खेल के 41वें मिनट में बेंगलुरु के मिकू ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद चेन्नई की टीम लगातार संघर्ष करती रही। चेन्नई को गोल करने के कई मौके भी मिले, लेकिन वह मौके को सही तरह से भुना नहीं पाई और मैच हार गई। इस तरह बेंगलुरु ने मौजूदा चैंपियन चेन्नईयन एफसी को हराकर आईएसएल सीजन-5 का पहला मुकाबला 1-0 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चेन्नईयन ने आईएसएल-4 के फाइनल में बंगलूरू को 3-2 से मात देकर खिताब अपने नाम किया था। कप्तान सुनील छेत्री की अगुवाई वाली बेंगलूरू टीम ने पिछले सीजन में 18 में से 13 मैच में जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह बनाई थी।

bengaluru FC vs chennaiyin FC isl-5 match 2018 live updates
BENvCHE

लाइव अपडेट्सः

बेंगलुरु एफसी ने चेन्नईयन एफसी को 1-0 से हराकर जीता आईएसएल सीजन-5 का पहला मुकाबला।

फुलटाइम

बेंगलुरु एफसी 1: चेन्नईयन एफसी 0


90:55 मिनटः चेन्नई के पास अच्छा मौका था, लेकिन यहां भी गोल करने में नाकाम रहे।

90 मिनटः  दूसरे हाफ का खेल समाप्त। 4 मिनट और इंजरी टाइम जोड़ा गया।

85 मिनटः दोनों टीमों के बीच अब 5 मिनट का खेल बचा है। यह देखना होगा कि चेन्नई मुकाबले में बराबरी कर सकता है या नहीं।

80 मिनटः इस मुकाबले में अब केवल 10 मिनट का खेल बचा है। चेन्नई को अगर बराबरी करना है तो उसे इस बाकी बचे समय में बेंगलुरु पर जोरदार आक्रमण करना होगा।

75 मिनटः बेंगलुरु ने अपनी टीम में बदलाव किया है। सिसको की जगह चेंचो को मैदान पर भेजा गया है।

72 मिनटः यहां काफी नजदीकी मामला था। बेंगलुरु के कप्तान सुनील छेत्री के पास बॉक्स में गेंद थी, लेकिन वो गोलपोस्ट में भेदने से चूक गए।

69 मिनटः  दूसरे हाफ में बेंगलुरु के पास गोल करने के भरपूर मौके मिले हैं, लेकिन वो गोल करने मं नाकाम रही। यहां भी सेरन के पास अच्छा मौका था, पर सफल नहीं हो पाए।

63 मिनटः फाउल! चेन्नई के खिलाड़ी जेरी ने एक बार फिर फाउल कराया। यहां उदांता गिर गए।

59 मिनटः चेन्नई की टीम में बदलाव किया गया है। इजाक की जगह अनिरुद्ध को मैदान पर भेजा गया है।

57 मिनटः फाउल! चेन्नई के खिलाड़ी जेरी को येलो कार्ड दिखाया गया।

56 मिनटः चेन्नई को कॉर्नर मिला, लेकिन कोई सफलता नहीं।

49 मिनटः दूसरे हाफ के शुरुआत में ही चेन्नई के पास बराबरी करने का अच्छा मौका था, लेकिन बेंगलुरू के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधु ने शानदार बचाव किया।

45 मिनटः दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। चेन्नई इस हाफ में जरूर बेंगलुरु के गोल की बराबरी करना चाहेगी।

-दूसरे हाफ का खेल शुरू

बेंगलुरु एफसी 1: चेन्नईयन एफसी 0

45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म।




41 मिनटः ...और ये गोल! बेंगलुरु की तरफ से मिकू ने दागा सीजन का पहला गोल। चेन्नई पर बनाई 1-0 की बढ़त।


35 मिनटः चेन्नई के खिलाड़ी इजाक को फाउल कराने के कारण बेंगलुरू के खिलाड़ी हरमनजोत सिंह खाबरा को येलो कार्ड दिखाया गया।

27 मिनटः चेन्नई के खिलाड़ी इनीगो कालडेरन को कुछ समस्या के कारण मैदान पर मेडिकल ट्रीटमेंट किया गया।

19 मिनटः चेन्नई एफसी के पास बेंगलुरु पर लीड करने का शानदार मौका था, लेकिन निराशा हाथ लगी। चेन्नई के कप्तान नेल्सन ने बेहतरीन काउंटर किया था। मगर गोल करने नाकाम रहे।

16 मिनटः चेन्नई को कॉर्नर मिला, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

10 मिनटः अभी तक दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रही है। 10 मिनट तक का खेल खेला जा चुका है।

3 मिनटः  शुरुआत में ही बेंगलुरु एफसी की टीम चेन्नईयन एफसी पर काफी हावी दिख रही है। यहां बेंगलुरु के पास गोल करने का अच्छा मौका था लेकिन चेन्नई के गोलकीपर करणजीत सिंह ने अच्छा बचाव किया।

- व्हीसल के साथ ही मैच शुरू।

--बेंगलुरु की टीम नीले पोशाक में, जबकि चेन्नई की टीम उजले पोशाक में हैं।

-दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुके हैं। दर्शकों में भारी जोश दिख रहा है। कुछ ही देर में मैच शुरू होगा।

-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed