{"_id":"0d68158c-c936-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"beckham-will-be-opening-a-restaurant-with-gordon-ramsay","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लोगों को खाना खिलाएंगे महान फुटबालर बेखम","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
अब लोगों को खाना खिलाएंगे महान फुटबालर बेखम
लास वेगास
Updated Thu, 30 May 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबाल के मैदान पर अपने सफल कैरियर को विराम लगाने के बाद डेविड बेखम अब एक नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मैदान पर दो दशकों तक वर्चस्व कायम करने वाले बेखम अब मशहूर ब्रिटिश शेफ और पुराने मित्र गोर्डन रामसे के साथ मिलकर यहां एक रेस्तरां खोलने की अभियान में तेजी से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के मुताबिक बेखम ने यहां के एक लग्जरी होटल के मालिक स्टीव वेन से इस बाबत बात भी कर ली है। रामसे एक मशहूर शेफ हैं लेकिन स्टीव सिर्फ बेखम के नाम पर अपने होटल में उन्हें जगह देने के लिए राजी हुए हैं। स्टीव का मानना है कि बेखम का नाम रेस्तरां को चलाने के लिए काफी है।
विज्ञापन
हालांकि खबरों के उलट बेखम के प्रतिनिधि ने बताया है कि बेखम की रेस्तरां खोलने की बात सही नहीं है।