{"_id":"8161024b3045919d9b2c24bfe0fc025f","slug":"bayern-munich-and-atletico-enters-in-quarter-final-at-epl","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेयर्न और एटलेटिको चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बेयर्न और एटलेटिको चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 13 Mar 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा चैंपियन बेयर्न म्यूनिख ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लगातार दो बार चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत इतिहास रचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।
विज्ञापन
पिछली दो बार से फाइनल में पहुंच रहे बेयर्न ने आर्सनल के साथ 1-1 की बराबरी खेल अगले राउंड में प्रवेश किया। बेयर्न अगर अपना खिताब बचाने में कामयाब रहती है तो वह ऐसा करने वाली टूर्नामेंट की पहली टीम बन जाएगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर, एटलेटिको मैड्रिड का शानदार प्रदर्शन जारी है और वह भी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। 1997 में यह टीम पहली बार चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।
विज्ञापन
टीम के वर्तमान कोच डीएगो सिमोन उस समय टीम का हिस्सा थे।
एटलेटिको मैड्रिड ने एसी मिलान को 4-1 से हराया। एटलेटिको की ओर से डीएगो कोस्टा ने दो गोल दागे थे। कोस्टा ने मैच का पहला गोल खेल शुरू होने के महज तीन मिनट के अंदर ही कर दिया था।