{"_id":"5c5484f8bdec2273a83b9bd4","slug":"barcelona-to-meet-real-madrid-in-copa-del-rey-semi-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंजेमा के डबल से रियल मैड्रिड कोपा डेल रे के सेमीफाइनल में ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बेंजेमा के डबल से रियल मैड्रिड कोपा डेल रे के सेमीफाइनल में
Fri, 01 Feb 2019 11:12 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
कोपा डेल रे
करीम बेंजेमा के दो गोल की बदौलत रियल मैड्रिड ने गिरोना को कोपा डेल रे के क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में 3-1 से और कुल 7-3 के अंतर से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। बेंजेमा रियल की ओर से अब तक446 मैचों में 209 गोल दाग चुके हैं।
विज्ञापन
वह इस क्लब की ओर से सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में हुगो सांचेज को पछाड़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। रियल ने पहला चरण 4-2 से जीता था। बेंजेमा ने 27वें और 43वें मिनट में, जबकि मार्को ने 76वें मिनट गोल किया। गिरोना के लिए एकमात्र गोल खेल के 71वें मिनट में पेड्रो पोरो ने दागा।
विज्ञापन
-209 गोल दागकर रियल की ओर से सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं बेंजेमा