फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Barcelona to face Valencia in Copa del Rey final after 48 years

कोपा डेल रे: 48 साल बाद वेलेंसिया और बार्सिलोना में होगी खिताबी जंग

Sat, 02 Mar 2019 12:35 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 02 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Barcelona to face Valencia in Copa del Rey final after 48 years
कोपा डे रे

रॉड्रिगो के एकमात्र गोल से वेलेंसिया ने कोपा डेल रे के सेमीफाइनल के दूसरे चरण में रियल बेटिस को 1-0 से और कुल 3-2 से मात देकर 11 साल बाद फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब खिताब के लिए 26 मई को उसका सामना पिछले चार बार के लगातार और रिकॉर्ड 30 बार के चैंपियन बार्सिलोना से होगा।

विज्ञापन


लियोनल मेसी की टीम ने रियल मैड्रिड को पराजित किया था। पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद रॉड्रिगो ने खेल के 56वें मिनट में गोल दागा जो निर्णायक साबित हुआ। पहला चरण 2-2 से बराबर रहा था। सात बार इस ट्रॉफी पर कब्जा करने वाले वेलेंसिया ने आखिरी बार 2008 में फाइनल में न सिर्फ जगह बनाई बल्कि खिताब भी जीता था।   
विज्ञापन

 
48 साल बाद खिताबी मुकाबले में होगी टक्कर
बार्सिलोना और वेलेंसिया 48 साल बाद कोपा डेल रे के फाइनल में टकराएंगे। आखिरी बार दोनों 1970-71 में भिड़े थे जहां बार्सिलोना ने वेलेंसिया को 4-3 से हराकर ट्रॉफी जीती थी। दोनों फाइनल में चौथी बार आमने-सामने होंगे। पिछले तीन मुकाबलों में से बार्सिलोना ने दो (1952, 4-2 से) और (1971, 4-3 से), जबकि वेलेंसिया (1954, 3-0 से) ने एक जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed