फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   barcelona ousted Atletico Madrid in Champions League

बार्सिलोना का रास्ता रोक एटलिटको पहुंचा सेमीफाइनल में

Fri, 11 Apr 2014 04:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Apr 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
barcelona ousted Atletico Madrid in Champions League

एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को चौंकाते हुए चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


40 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब एटलेटिको की टीम अंतिम चार में पहुंची है।

कोके के एकमात्र गोल से एटलेटिको ने 1-0 से जीत हासिल की। एटलेटिको की बार्सिलोना पर चार साल में यह पहली जीत भी है।

खास बात यह है कि मैच का एकमात्र दागा गया गोल खेल के पांचवें मिनट में कोके ने किया जिनका इस सत्र में यह पहला गोल भी है।

बार्सिलोना के लिए उसके स्टार फुटबॉलर लियोनल मेस्सी भी कुछ खास नहीं कर सके। वह इस मैच में भी गोल नहीं कर सके। इसके साथ ही वह लगातार छह मैचों में एक भी गोल नहीं कर पाए हैं।


इतिहास बनाने की ओर मजबूती से बढ़ रही बेयर्न म्यूनिख की टीम भी मैनचेस्टर यूनाइटेड को 3-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।

अगर बेयर्न की टीम खिताब जीतती है तो लगातार दो बार खिताब जीतने वाली वह पहली टीम बन जाएगी।

ऐसा दूसरी बार हुआ है कि एटलेटिको और रियल मैड्रिड की टीम यूरोप की इस प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट में एक साथ सेमीफाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले 1959 में ऐसा हुआ था।
विज्ञापन


साथ ही यह चौथी बार है कि जब एक ही शहर की दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed