{"_id":"5d583c998ebc3e89e748f170","slug":"barcelona-looses-first-match-with-out-messi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ला लीगा में मेसी के बिना पहला ही मैच हारा बार्सिलोना","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ला लीगा में मेसी के बिना पहला ही मैच हारा बार्सिलोना
Sun, 18 Aug 2019 08:29 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 18 Aug 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
लियोनल मेसी
- फोटो : pti
अपने ला लीगा खिताब की रक्षा के लिए उतरे बार्सिलोना क्लब की शुरुआत ही खराब रही जब उसे एथलेटिक बिलबाओ से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। मैच का एकमात्र गोल 88वें मिनट में 38 वर्षीय स्थानापन्न खिलाड़ी आर्टिज अब्दुरिज ने बेहतरीन कलाबाजी दिखाते हुए किया। आर्टिज ने पहले ही एलान कर रखा है कि वह इस सीजन के अंत में संन्यास ले लेंगे।
विज्ञापन
इस मुकाबले में सुपरस्टार लियोनल मेसी मौजूद नहीं थे क्योंकि उन्हें सीजन से पहले ही मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो गई थी। पिछले सीजन में आठवें स्थान पर एथलेटिक बिलबाओ ने फरवरी में बार्सिलोना को गोलरहित ड्रॉ पर रोका था। आर्टिज अब्दुरिज के लिए ला लीगा में इस सीजन का उनका अपना पहला गोल यादगारपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन
सुआरेज की चोट से लगा दूसरा झटका
बार्सिलोना के लिए हार के अलावा स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज की चोट दूसरा झटका रही। सुआरेज को 37 वें मिनट में दाएं पांव की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हुई। अब टेस्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सुआरेज की चोट कितनी गंभीर है। उन्हें वापसी में कितना समय लगेगा। सुआरेज की जगह एंटोनी ग्रीजमैन ने ली।
विज्ञापन
200: से ज्यादा गोल कर चुके हैं अपने 20 साल के करिअर में आर्टिज अब्दुरिज
नेमार की वापसी के प्रयास तेज : मेसी की अनुपस्थिति और सुआरेज की चोट के बाद अब पेरिस सेंट जर्मेन के ब्राजीली स्ट्राइकर नेमार की बार्सिलोना में वापसी की गतिविधि तेज हो सकती हैं। वैसे भी फिलिप कोटिन्हो को बेयरन म्यूनिख को लोन पर देने के लिए बार्सिलोना की सैद्धांतिक सहमति हो चुकी है।