फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›    Barcelona forward Lionel Messi signs new deal until 2021

बार्सिलोना फॉरवर्ड लियोनल मैसी ने 2021 तक के लिए किया नया कॉन्ट्रैक्ट साइन

Sat, 25 Nov 2017 07:28 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Sat, 25 Nov 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
 Barcelona forward Lionel Messi signs new deal until 2021
लिओनल मेसी

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर और बार्सिलोना फॉरवर्ड लियोनल मैसी ने 700 मिलियन यूरो का एक नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। 30 वर्षीय मैसी का यह डील 2020-21 तक का है। उन्होंने यह डील बार्सिलोना क्लब के प्रेसिडेंट जोसेप मारिया बार्टोमू के साथ किया है। गौरतलब है कि 13 साल की उम्र में क्लब में शामिल होने के बाद से मेसी ने बार्सिलोना को आठ स्पेनिश लीग और चार बार चैंपियंस लीग का खिताब जीताने में मदद की है।

विज्ञापन


बता दें कि मैसी की पिछली डील अगले साल समाप्त हो जाएगी। इसलिए उन्होंने इस डील को साइन किया है। मैसी को शुक्रवार को यूरोप लीग के आखिरी सत्र में सर्वाधिक स्कोर करने के लिए चौथी बार गोल्डन शू अवार्ड से सम्मानित किया गया। मैसी ने स्पेनिश लीग में 37 गोल स्कोर किए थे। मैसी ने क्लब के लिए 602 मैचों में 523 गोल किया है। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- स्टार फुटबॉलर मेसी पर लगा मनमानी का आरोप, खुद ही तय किए खिलाड़ी और कोच
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने माना कि वह अब अपने क्लब के लिये खेलने में और भी रोमांच महसूस करते हैं। क्लब ने एक बयान में कहा, 'मेसी ने अभी भी बहुत कुछ दिया है। बार्सिलोना प्रशंसकों के  लिए उनका प्रदर्शन बेमिसाल है और यह जारी रहेगा'।

मैसी ने चौथी बार यह सम्मान मिलने पर कहा, 'मैंने खुद को कभी फारवर्ड नहीं माना। मैं सौभाग्यशाली हूं कि गोल कर पा रहा हूं। मैंने पिच पर और पिच के बाहर काफी विकास किया है। मैं समय के साथ बेहतर हो रहा हूं और मैंने अपने खेल में भी काफी सुधार किया है तथा मुझे खेलने में पहले से अधिक मजा आने लगा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed