{"_id":"5bf49d91bdec2269b059dc9e","slug":"bangladesh-under-17-football-team-won-subroto-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान ने सुब्रत कप का खिताब जीता","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बांग्लादेश के क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान ने सुब्रत कप का खिताब जीता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
subroto cup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान ने मंगलवार को यहां अफगानिस्तान के अमीनी स्कूल को 1-0 से हराकर 59वें सुब्रत कप फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीता। मैच का एकमात्र गोल 11वें मिनट में हबीबुर रहमान ने किया जिससे बांग्लादेश की टीम ने अंडर 17 स्कूल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 95 टीमों, 1500 खिलाड़ियों और 149 अधिकारियों ने हिस्सा लिया जिससे यह पूरे फुटबाल जगत में अपने वर्ग में सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक है। टूर्नामेंट में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल की आठ टीमों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
सिक्किम के नामची के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रणब लिंबू को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया जबकि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन स्कूल के मोहम्मद नेमिल को मिला। बेंगलुरू के आर्मी ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी के रघु कुमार को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया जबकि मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन स्कूल को फेयर प्ले ट्राफी मिली।
विज्ञापन