फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   banana goes viral after Dani Alves

एक केले ने मचा रखा है दुनियाभर में तहलका!

Tue, 29 Apr 2014 05:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Apr 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
banana goes viral after Dani Alves

दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल है फुटबॉल। इस खेल के दौरान कई बार रोचक घटनाएं भी घट जाती हैं। कभी खिलाड़ी आपस में ही लड़ जाते हैं तो कभी रेफरी से भिड़ जाते हैं।

विज्ञापन


निराशा में कभी खिलाड़ी दर्शकों पर अपनी भड़ास निकालते हैं। कई बार तो प्रशंसक ही फुटबॉलरों को अपना निशाना बना डालते हैं।

लेकिन फुटबॉल के एक मैच के दौरान अजीब सा वाकया हुआ कि एक खिलाड़ी जब कॉर्नर से किक लेने की तैयारी कर रहा था कि तभी किसी दर्शक ने उसकी ओर से अपना आधा खाया केला फेंक दिया और उस खिलाड़ी ने विरोध जताने के बजाए चुपचाप उसे खा लिया।

विज्ञापन

ला लीगा में विल्लारियाल के प्रशंसक फेंका था केला

banana goes viral after Dani Alves
स्पेन के दिग्गज फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के फुलबैक ब्राजील के डैनी अल्वेस ने रविवार को ला लीगा के एक मैच के दौरान नस्लभेदी दर्शकों को अपने अंदाज में जवाब देकर चुप करा लिया।

दरअसल, बार्सिलोना और विल्लारियाल के बीच मैच के दौरान जब अल्वेस कार्नर किक लेने के लिए पहुंचे तो दर्शकों में से किसी ने उन पर केला फेंक दिया।

अल्वेस ने दर्शकों की तरफ कोई प्रतिक्रिया दिए बिना बडे़ इत्मीनान से केले को उठाया, उसे छीला और फिर उसे खा लिया। इसके बाद उन्होंने कार्नर किक ली। बार्सिलोना ने यह मैच 3-2 से जीता।

दुनियाभर के फुटबॉलरों का मिल रहा समर्थन

banana goes viral after Dani Alves
30 साल के अल्वेस कई बार स्पेन के दर्शकों की नस्लभेदी टिप्पणियों के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं।

पिछले साल रियल मैड्रिड के खिलाफ किंग्स कप के सेमीफाइनल में भी उन्होंने शिकायत की थी कि दर्शकों के एक वर्ग ने उन पर नस्ली टिप्पणी की है। उन्होंने तब कहा था कि नस्लभेदी घटनाओं को रोकने के स्पेन के प्रयास नाकाम रहे हैं।

अल्वेस के इस अंदाज पर दुनियाभर के स्टार फुटबॉलरों का समर्थन भी मिलने लगा है। नेमार, सर्जेई एग्यूरो, डेविड लुइज, ऑस्कर और विलियन समेत कई फुटबॉलर अल्वेस के समर्थन में उतर आए हैं। (फोटो- twitter)
विज्ञापन

केले के साथ तस्वीर की आई भरमार

banana goes viral after Dani Alves
अर्जेंटीना के उभरते स्टार फुटबॉलर नेमार ने अपने बेटे के साथ "हम सभी बंदर है" के हैशटैग पर केले के साथ खुद की एक फोटो पोस्ट की है। जबकि उनकी गर्लफ्रेंड थासिया कार्वाल्हो ने अपने मित्रों के साथ केला खाते हुए फोटो लगाई है।

फुटबॉलरों के अलावा मीडिया जगत में भी खूब चर्चा है। एक टीवी प्रस्तोता मैरिलो मोंटेरो ने भी टीवी के सामने केला खाकर अल्वेस का समर्थन किया है।

मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर एग्यूरो ने 5 बार के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का फीफा का अवार्ड जीतने वाले मार्टा के साथ केला खाते हुए सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही मार्टा ने एक संदेश भी दिया 'नस्लवाद को ना कहे। हम सभी एक हैं।'।

केला फेंकने वाले को सजा नहीं देने पर भड़के अल्वेस

banana goes viral after Dani Alves

स्पेन के दिग्गज फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के फुलबैक ब्राजील के डैनी अल्वेस ने नस्लवाद के खिलाफ नरम रुख अपनाने के लिए स्पेन की कड़ी आलोचना की है।

अल्वेस ने कहा कि उन पर केला फेंकने वाले को सार्वजनिक तौर पर सजा दी जानी चाहिए। अल्वेस ने दर्शकों की तरफ कोई प्रतिक्रिया दिए बिना बडे़ इत्मीनान से केले को उठाया, उसे छीला और फिर खा लिया। इसके बाद उन्होंने कॉर्नर किक ली।

इससे जुडे़ वीडियो को दुनियाभर में लाखों लोगों ने देखा और पूरे फुटबॉल समुदाय की जानीमानी हस्तियां अल्वेस के पीछे लामबंद हो गईं। इस होहल्ले के बाद विल्लारियाल ने कहा कि उस प्रशंसक पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है लेकिन अल्वेस ने कहा कि यह काफी नहीं है।

सुआरेज बने इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

banana goes viral after Dani Alves

लीवरपुल के स्ट्राइकर लुईस सुआरेज को इंग्लैंड टीम के उनके साथी खिलाड़ियों ने साल का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना है।

27 वर्षीय उरुग्वे का यह फुटबॉलर इसके साथ ही यह पुरस्कार हासिल करने वाला पहला दक्षिण अमेरिकी फुटबॉलर बन गया है। सुआरेज ने प्रीमियर लीग में 30 गोल कर टीम को खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाई थी।

सम्मान से गदगद सुआरेज ने कहा कि लीवरपुल में कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं और जब वह आपकी सराहना करते हैं तो वाकई बहुत अच्छा लगता है।

बेयर्न को मिल सकता है घर का फायदा

banana goes viral after Dani Alves
रियल मैड्रिड के खिलाफ चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में बेयर्न म्यूनिख की निगाहें घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने पर है।

हालांकि रिकॉर्ड भी बेयर्न के पक्ष में है और उसे अब तक रियल के खिलाफ अपने घर में हार का सामना नहीं करना पड़ा है।

म्यूनिख में दोनों टीमों के बीच खेले गए अब तक नौ मुकाबलों में बेयर्न ने आठ जीते हैं और एक ड्रॉ रहा है। हालांकि बार्सिलोना को कोपा डेल रे में 4-0 से हराने के बाद रियल की टीम फिलहाल जबरदस्त फॉर्म में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed