फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ballon d'Or 2021: Lionel Messi Wins Men's Ballon d'Or For record Seventh Time, leaves Cristiano Ronaldo and Robert Lewandowski behind

Ballon d'or 2021: मेसी ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब, रोनाल्डो और लेवानडॉस्की को पीछे छोड़ा

Tue, 30 Nov 2021 04:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 Nov 2021 04:41 AM IST
सार

मेसी ने 2019 में रिकॉर्ड छठी बार यह खिताब जीता था। 2020 में इस अवॉर्ड शो को कोरोना की वजह से रद्द कर दिया गया था। एक साल के अंतराल के बाद इस साल इसे फिर से शुरू किया गया।

विज्ञापन
Ballon d'Or 2021: Lionel Messi Wins Men's Ballon d'Or For record Seventh Time, leaves Cristiano Ronaldo and Robert Lewandowski behind
बेलोन डी'ओर विजेता लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जेंटीना और पेरिस सेंट जर्मेन से खेलने वाले लियोनल मेसी बेलोन डी'ओर 2021 के विजेता बने। उन्होंने रिकॉर्ड सातवीं बार यह ट्रॉफी जीती। उनसे ज्यादा किसी ने यह अवॉर्ड नहीं जीता है। 34 साल के मेसी ने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बायर्न म्यूनिख के स्टार रॉबर्ट लेवानडॉस्की को पीछे छोड़ यह अवॉर्ड अपने नाम किया। 
विज्ञापन


इसी साल छोड़ा था बार्सिलोना का साथ
मेसी के लिए यह अवॉर्ड इस लिए भी खास है क्योंकि इसी साल उन्हें स्पैनिश क्लब बार्सिलोना को छोड़ना पड़ा था, जिससे वह पिछले 15 साल से जुड़े थे। इसके बाद वह फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन पहुंचे। मेसी ने 2019 में रिकॉर्ड छठी बार यह खिताब जीता था। 2020 में इस अवॉर्ड शो को कोरोना की वजह से रद्द कर दिया गया था। एक साल के अंतराल के बाद इस साल इसे फिर से शुरू किया गया।
विज्ञापन


बेलोन डी'ओर क्या है?
बेलोन डी'ओर अवॉर्ड फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका 'फ्रांस फुटबॉल' द्वारा हर साल दिए जाते हैं। यह अवॉर्ड क्लब और राष्ट्रीय टीम से एक साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। साल 1956 में पहली बार स्टेनली मैथ्यूज को यह पुरस्कार दिया गया था और तब से प्रत्येक वर्ष यह पुरस्कार दिया जाता है। 2018 से महिला फुटबॉलर्स को भी पुरस्कार देना भी शुरू किया गया। इस साल इसका 65वां संस्करण आयोजित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा बार बेलोन डी'ओर जीतने वाले खिलाड़ी
लियोनल मेसी: 7
क्रिस्टियानो रोनाल्डो: 5
जोहान क्रायफ: 3
माइकल प्लातिनी: 3
मार्को वान बास्टन: 3
फ्रेंच बेकेनबाउर: 2
रोनाल्डो नाजारियो: 2
अल्फ्रेडो डी स्टेफनो: 2
केविन कीगन: 2
कार्ल हेन्ज: 2

Ballon d'Or 2021: Lionel Messi Wins Men's Ballon d'Or For record Seventh Time, leaves Cristiano Ronaldo and Robert Lewandowski behind
मेसी पत्नी एंटोनेला और बेेटे सिरो (बाएं से), मातियो और टियागो के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
मेसी ने 13 साल में सातवां खिताब जीता
पिछले 13 साल में मेसी (2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021*) ने 7 और रोनाल्डो (2008, 2013, 2014, 2016, 2017) ने 5 बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया। कुल मिलाकर मेसी और रोनाल्डो ने पिछले 13 साल में 12 बार यह खिताब आपस में बांटा है। 2018 में क्रोएशिया और रियल मैड्रिड के लुका मोदरिच ने यह पुरस्कार जीता था।  अर्जेंटीना को बनाया था अमेरिकन चैंपियन
इस साल मेसी ने अर्जेंटीना को कोपा अमेरिका यानी अमेरिका का चैंपियन भी बनाया था। जुलाई में हुए फाइनल में उनकी टीम ने ब्राजील को हराया था। नए क्लब पीएसजी से जुड़ने के बाद मेसी ने 11 मैचों में चार गोल और तीन असिस्ट ही किए हैं, लेकिन अपनी टीम को कई अहम मौकों पर मैच जिताए हैं। मेसी ने बीते सत्र में बार्सीलोना के लिए 30 गोल दागे थे। 

Ballon d'Or 2021: Lionel Messi Wins Men's Ballon d'Or For record Seventh Time, leaves Cristiano Ronaldo and Robert Lewandowski behind
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
लेवानडॉस्की दूसरे और रोनाल्डो छठे स्थान पर
फाइनल सेरेमनी में लियोनल मेसी पहले स्थान पर रहे। वहीं, लेवानडॉस्की दूसरे और इटली और कल्ब चेल्सी से खेलने वाले जॉर्जिन्हो तीसरे स्थान पर रहे। क्रिस्टियानो रोनाल्डो छठे स्थान पर रहे। मेसी को बार्सिलोना में उनके पूर्व साथी लुईस सुआरेज ने ट्रॉफी थमाई। दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया। समारोह में मेसी की पत्नी एंटोनेला भी पहुंची थीं। साथ ही दोनों के तीन बच्चे टियागो, मातियो और सिरो भी पहुंचे थे। मेसी को अवॉर्ड दिए जाने के बाद पेरिस के एफिल टावर पर लाइटिंग भी की गई। 

मेसी ने बार्सिलोना के लिए 672 गोल दागे
अर्जेंटीना के लिए मेसी अब तक 158 मैचों में 80 गोल दाग चुके हैं। वहीं, क्लब करियर में वह पीएसजी के अलावा बार्सिलोना से खेल चुके हैं। बार्सा के लिए उन्होंने 778 मैचों में 672 गोल दागे। बार्सिलोना से खेलते हुए वह चार बार चैंपियंस लीग का खिताब और 10 बार स्पैनिश कप जीत चुके हैं। इसके अलावा मेसी ने एक बार बेस्ट फीफा मेंस प्लेयर का अवॉर्ड भी जीता है।

Ballon d'Or 2021: Lionel Messi Wins Men's Ballon d'Or For record Seventh Time, leaves Cristiano Ronaldo and Robert Lewandowski behind
मेसी के जीतने के बाद बेटे टियागो का रिएक्शन कुछ ऐसा था - फोटो : सोशल मीडिया
पुरुष बेलोन डी'ओर 2021 टॉप-10
  1. लियोनेल मेस्सी (अर्जेंटीना/बार्सिलोना)
  2. रॉबर्ट लेवानडॉस्की (पोलैंड/ बायर्न म्यूनिख)
  3. जॉर्जिन्हो (इटली/चेल्सी)
  4. करीम बेंजेमा (फ्रांस/रियल मैड्रिड)
  5. एन'गोलो कान्ते (फ्रांस/चेल्सी)
  6. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल/जुवेंटस - मैनचेस्टर यूनाइटेड)
  7. मोहम्मद सालाह (मिस्त्र/लिवरपूल)
  8. केविन डी ब्रुइने (बेल्जियम/मैनचेस्टर सिटी)
  9. कीलियन एम्बाप्पे (फ्रांस/पेरिस सेंट जर्मेन)
  10. जियानलुइगी डोनारुम्मा (इटली/एसी मिलान - पेरिस सेंट जर्मेन)

महिला बैलोन डी'ओर टॉप-10
  1. एलेक्सिया पुटेलस (स्पेन/बार्सिलोना)
  2. जेनिफर हर्मोसो (स्पेन/बार्सिलोना)
  3. सैम केर (ऑस्ट्रेलिया/चेल्सी)
  4. विवियन मिडेमा (नीदरलैंड्स/शस्त्रागार)
  5. लिके मार्टेंस (नीदरलैंड्स/बार्सिलोना)
  6. क्रिस्टीन सिंक्लेयर (कनाडा/पोर्टलैंड स्टॉर्म)
  7. पर्निल हार्डर (डेनमार्क/चेल्सी)
  8. एशले लॉरेंस (कनाडा/पेरिस सेंट जर्मेन)
  9. जेसी फ्लेमिंग (कनाडा/चेल्सी)
  10. फ़्रैन किर्बी (इंग्लैंड/चेल्सी)

कोपा ट्रॉफी टॉप-3 (युवा खिलाड़ी)
  1. पेड्री (स्पेन/बार्सिलोना)
  2. जूड बेलिंगहैम (इंग्लैंड/बोरुसिया डॉर्टमंड)
  3. जमाल मुसियाला (जर्मनी/बायर्न म्यूनिख)
यशिन ट्रॉफी शीर्ष 3 (गोलकीपर)
  1. जियानलुइगी डोनारुम्मा (इटली/एसी मिलान - पेरिस सेंट जर्मेन)
  2. एडुआर्ड मेन्डी (सेनेगल/चेल्सी)
  3. यान ओब्लाक (स्लोवाकिया/एटलेटिको मैड्रिड)

क्यों हुआ मेसी और बार्सिलोना में विवाद?
मेसी सबसे पहले बार्सिलोना की जूनियर टीम से जुड़े थे। इसके बाद 2006 में उन्होंने सीनियर टीम से खेलना शुरू किया। दरअसल बार्सिलोना पर 8 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। वहीं मेसी दुनिया के सबसे ज्यादा पे किए जाने फुटबॉलर्स में से एक हैं। ऐसे में खराब वित्तीय हालात में चल रहा बार्सिलोना उन्हें सैलरी देने में सक्षम नहीं था। यह विवाद पिछले काफी समय से चला आ रहा है। बार्सिलोना के पूर्व प्रेसिडेंट ने तो साजिश के तहत मेसी को क्लब से निकालने की तैयारी भी कर ली थी। इसका बार्सिलोना के कई खिलाड़ियों ने विरोध किया था।

इस स्कैंडल के बाद बार्सिलोना के नई प्रेसिडेंट के लिए चुनाव हुए। इसमें जोआन लापोर्टा ने जीत हासिल की और नए प्रेसिडेंट चुने गए। उन्होंने कहा कि वे मेसी को क्लब में रखने के लिए जो हो सकेगा करेंगे, लेकिन वित्तीय हालात के आगे भी वे भी मजबूर हो गए। मेसी ने कहा कि पूरी जिंदगी इस क्लब में बिताने के बाद छोड़ना आसान नहीं था। वे क्लब नहीं छोड़ना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वे एकदिन अपने घर बार्सिलोना जरूर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed