{"_id":"29a4860391d1042be4d4290b874e82c6","slug":"bale-s-hattrick-in-real-madrid-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल की हैट्रिक ने दिलाई मैड्रिड को आसान जीत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बेल की हैट्रिक ने दिलाई मैड्रिड को आसान जीत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 02 Dec 2013 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश खिलाड़ी गेराथ बेल की शानदार हैट्रिक से रियल मैड्रिड ने ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में वेलाडोलिड को 4-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
हालांकि रियल मैड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण मैदान से बाहर चले गए लेकिन बेल ने उनकी कमी का फायदा विपक्षी टीम को उठाने को कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
चोट के कारण रोनाल्डो लगातार दूसरे मैच में खेलने नहीं उतरे।
ला लीगा में हैट्रिक जड़ने वाले बेल दूसरे खिलाड़ी हैं। दुनिया के सबसे मंहगे खिलाड़ी बेल के पिछले सात मैचों में कुल आठ गोल हो गए हैं।
बेल ने मैच के 32वें, 64वें मिनट और 89वें मिनट कुल तीन जबकि करीम बेनजेमा ने 36वें मिनट में रियल मैड्रिड के लिए एक गोल किया। मैच के बाद बेल ने कहा कि रोनाल्डो के मैदान से हटने के बावजूद उन्होंने खुद को ऊपर कोई दबाव महसूस नहीं किया।
विज्ञापन
इस जीत से मैड्रिड की लीग में यह लगातार पांचवीं जीत है।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, साथ ही शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)