{"_id":"5a5d920a4f1c1b8d268b4a98","slug":"baichung-bhutia-to-take-on-coach-of-sikkim","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइचुंग भूटिया को मिली नई जिम्मेदारी, सिक्किम के कोच के रूप में आएंगे नजर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बाइचुंग भूटिया को मिली नई जिम्मेदारी, सिक्किम के कोच के रूप में आएंगे नजर
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
बाइचुंग भूटिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के स्टार फुटबालरों में शुमार बाइचुंग भूटिया संतोष ट्राफी में नए अवतार के रूप में नजर आने वाले हैं। हैरान न होईएगा भूटिया मैदान पर वापसी नहीं करने जा रहे हैं बल्कि बतौर कोच वह नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।
विज्ञापन
भूटिया अपने घरेलू राज्य सिक्किम को इस बार की ईस्ट जोन संतोष ट्राफी में कोचिंग देंगे। हालांकि भूटिया यह जिम्मेदारी इस टूर्नामेंट में ही निभाने जा रहे हैं। उनका फिल्हाल कोचिंग देने का आगे का कोई कार्यक्रम नहीं है। सिक्किम की टीम 27 जनवरी से पटना में शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में बिहार और ओडिशा के खिलाफ मैच खेलेगी।
विज्ञापन
हालांकि सूत्र यह भी बताते हैं कि अगर सिक्किम मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करती है तो वह इसमें भी अपने राज्य को कोचिंग देने के लिए उतरेंगे। सिक्किम को कोचिंग देने का मकसद इस टीम उनकी अपनी टीम सिक्किम यूनाईटेड के कई खिलाड़ी शामिल होना है।
विज्ञापन