{"_id":"5f256311bf431d427e222843","slug":"baichung-bhutia-says-for-successful-strikers-sixth-sense-is-must","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान भूटिया ने कहा- सफल स्ट्राइकर के लिए 'छठी इंद्री' का होना जरूरी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान भूटिया ने कहा- सफल स्ट्राइकर के लिए 'छठी इंद्री' का होना जरूरी
Sat, 01 Aug 2020 06:11 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 01 Aug 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महान भारतीय फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया ने कहा कि सभी स्ट्राइकरों को नियमित रूप से गोल करने के सही मौके तलाशने के लिए 'छठी इंद्री' को विकसित करना होगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) टेलीविजन से बात करते हुए भूटिया ने कहा कि स्ट्राइकर तभी सफल हो सकता है जब वह गोल करने के मौके को सही तरीके से परख सके।
विज्ञापन
भारत के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनने वाले भूटिया ने कहा, 'यह उस छठी इंद्री के बारे में है। आपको यह पता करने की जरूरत है कि मौका कहा से बन रहा है। दुनिया के सबसे अच्छे स्ट्राइकरों में यह समझदारी हैं। आपको स्थितियों को पढ़ने आना चाहिए। जब तक आप अपनी छठी इंद्री विकसित नहीं करते, आप एक सफल स्ट्राइकर नहीं होंगे।'
विज्ञापन
भारत के लिए 104 मैचों में 40 गोल करने वाले 43 साल के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, 'आप 10 मौके में से एक या दो बार ही गोल करने में सफल होते है ऐसे में आपको जो भी मौका मिले उसमें पूरा जोर लगाना होता है।'
विज्ञापन