{"_id":"5c506f68bdec224c8b1af214","slug":"australian-pm-asks-thailand-to-free-detained-footballer-from-thailand","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री की अपील, थाईलैंड से हिरासत में लिए गए फुटबॉलर्स रिहा किया जाए","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री की अपील, थाईलैंड से हिरासत में लिए गए फुटबॉलर्स रिहा किया जाए
Tue, 29 Jan 2019 08:51 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 29 Jan 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने थाईलैंड से कहा है कि वह हिरासत में लिए गए फुटबॉल खिलाड़ी हकीम अल-अरेबी के बहरीन प्रत्यर्पण को रोके और उसे रिहा करे।
विज्ञापन
बहरीन की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके 25 साल के इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया में शरणार्थी का दर्जा मिला है।
थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रायुत चान-ओ-चा को लिखे पत्र में मोरिसन ने कहा कि अल-अरेबी का मामला निजी तौर पर उनके लिए, ऑस्ट्रेलिया की सरकार और ऑस्ट्रेलिया के लोगों के लिए काफी अहम है।
विज्ञापन
बहरीन में अल-अरबी को एक पुलिस थाने में तोड़-फोड़ करने के मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। यह खिलाड़ी हालांकि दमन का आरोप लगाते हुए देश छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन
उन्हें थाईलैंड में छुट्टियां मनाने के दौरान नवंबर में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद बहरीन ने उनके प्रत्यर्पण की मांग की थी।
थाईलैंड ने कहा कि उसे सोमवार को आधिकारिक प्रत्यर्पण अनुरोध मिला है।