{"_id":"61794767cfca4d322270d0a5","slug":"australian-footballer-josh-cavallo-is-a-gay-represented-australia-in-under-20-level","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल: समलैंगिक हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी जोश कैवलो ने, ए लीग में किया खुलासा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फुटबॉल: समलैंगिक हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी जोश कैवलो ने, ए लीग में किया खुलासा
Wed, 27 Oct 2021 06:30 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 27 Oct 2021 06:30 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के मिडफील्डर जोश कैवलो ने स्वीकार किया है कि वो समलैंगिक हैं। ए लीग में अपने बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वो अब अपनी लैंगिकता को लेकर कुछ भी छिपाना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के फुटबॉल खिलाड़ी जोश कैवलो।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एडिलेड यूनाइडेट के मिडफील्डर जोश कैवलो ने बताया है कि वो समलैंगिक हैं। बुधवार को यह खुलासा करने के बाद कैवलो पहले फुटबाल खिलाड़ी बन गए हैं, जो समलैंगिक हैं और ऑस्ट्रेलिया की ए लीग में खेल रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा "मैं एक फुटबॉलर हूं और मैं समलैंगिक हूं।" उनके इस खुलासे के बाद उनकी टीम ने उनका समर्थन किया है। इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने अंडर 20 लेवल पर ऑस्ट्रेलिया की टीम का प्रतिनिध्तिव किया है। उन्होंने कहा कि अब वो अपने लैंगिकता के बारे में कुछ भी नहीं छिपाना चाहते हैं।
कैवलो ने कहा कि वो सिर्फ फुटबॉल खेलना चाहते हैं और सभी से समान व्यवहार की उम्मीद करते हैं। उन्होंने आगे कहा "अपनी क्षमता के हिसाब से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करना और ऐसी दोहरी जिंदगी जीना वाकई आपको खत्म करने वाला है। यह ऐसी चीज है, जो मैं नहीं चाहता कि कोई भी अनुभव करे।"
अब तक गिने चुने फुटबॉल खिलाड़ी ही बने हैं समलैंगिक
दुनियाभर में फुटबॉल की अच्छी खासी लोकप्रियता होने के बावजूद अब तक कुछ ही खिलाड़ियों ने यह स्वीकार किया है कि वो समलैंगिक हैं। अधिकतर खिलाड़ी संन्यास के बाद अपनी समलैंगिक होने की बात स्वीकार करते हैं ताकि करियर में उन्हें ताने न सुनने पड़ें। ब्रिटेन के जस्टिन फसानू संन्यास लेने से पहले अपने समलैंगिक होने का खुलासा करने वाले पहले खिलाड़ी थे। हालांकि इस खुलासे के बाद उन्हें कभी भी इस खेल में स्वीकार नहीं किया गया और उन्होंने 1998 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
फसानू के परिवार ने उनके जाने के बाद जो चैरिटी बनाई थी। उसने पिछले साल इंग्लिश प्रीमियर लीग के दौरान अज्ञात खिलाड़ी के नाम से एक पत्र का खुलासा किया था। इसमें खिलाड़ी ने कहा था कि वह बहुत ही खराब स्थिति में है। खिलाड़ी ने लिखा था "फंस चुका हूं और मुझे डर है कि अपने बारे में सच बताने पर मेरे लिए चीजें और भी खराब होंगी।" कैवलो ने भी कहा कि जब उन्होंने सच्चाई सबके सामने रखने का फैसला किया था तो उन्हें फसानू की मामला याद आया था और वो इससे चिंतित भी हुए थे।
कैवलो को सभी ने सपोर्ट किया
केवलो ने बताया कि उनके क्लब, साथी खिलाड़ी और अधिकारियों ने उनका समर्थन किया और अब वो समलैंगिक फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल बनना चाहते हैं। उन्होंने समलैंगिक होने के साथ फुटबॉल खेलने में कुछ भी गलत नहीं है।