फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   atletico madrid lost to levante in la liga

ला लीगा में एटलेटिको की हार, खिताबी रेस की जंग जारी

Tue, 06 May 2014 03:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 May 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
atletico madrid lost to levante in la liga

चोटी पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड की लेवांते के हाथों 0-2 की अप्रत्याशित हार से ला लीगा फुटबॉल चैंपियनशिप में खिताब की रेस रोमांचक हो गई है।

विज्ञापन


एटलेटिको मैड्रिड यदि यह मैच जीत जाता तो उसका 1996 के बाद से पहली बार ला लीगा खिताब पर कब्जा सुनिश्चित हो जाता लेकिन इस हार से उसकी बढ़त घटकर 3 अंक रह गई है।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में 2 मैच शेष रहते एटलेटिको 88 अंकों के साथ सबसे आगे है। बार्सिलोना 85 अंकों के साथ दूसरे और रियल मैड्रिड 83 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियल मैड्रिड की टीम एटलेटिको की हार और बार्सिलोना के शनिवार को गेताफे के खिताब 2-2 के घरेलू ड्रॉ का फायदा नहीं उठा सकी।

रियल मैड्रिड के करिश्माई स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंजरी समय में बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को वेलेंशिया के खिलाफ घरेलू मैच में 2-2 की बराबरी और एक अंक दिलाया।

ला लीगा में 31 गोलों के साथ शीर्ष स्कोरर बन चुके रोनाल्डो ने उस समय बराबरी का गोल दागा जब बार्सिलोना की उम्मीदें धूमिल नजर आ रही थीं।

वेलेंशिया स्थित लेवांते में एटलेटिको की जीत से यह सुनिश्चित हो जाता कि उसे अगले सप्ताह मलागा में घरेलू मैच में सिर्फ जीत की जरूरत होती और तालिका में उसका चोटी का स्थान सुनिश्चित हो जाता जो उसके अगले सप्ताह बार्सिलोना के खिलाफ आखिरी मैच परिणाम के लिहाज से महत्वहीन हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed