फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Arsenal midfielder Mesut Ozil quits Germany over racism and disrespect

ओजिल ने लिया जर्मन टीम छोड़ने का फैसला, यह विवाद बनी वजह

Mon, 23 Jul 2018 07:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
Arsenal midfielder Mesut Ozil quits Germany over racism and disrespect

नस्लीय टिप्पिणयों और अपमान से आहत आर्सेनल के मिडफील्डर मेसुत ओजिल ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। 2014 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे ओजिल ने कहा अब वह कभी भी जर्मनी के लिए नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन


मई में लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तईप एर्दोआन के साथ 29 वर्षीय इस फुटबॉलर की एक तस्वीर सामने आने के बाद से वह लगातार विवादों में हैं। इसके बाद से उनकी काफी आलोचना हो रही है।
विज्ञापन


जर्मनी के मैनेजर ओलिवर बियरहॉफ ने तो इतना तक कह दिया था कि उन्हें टीम से हटा दिया जाना चाहिए था। यही नहीं फीफा विश्व कप में जर्मनी के ग्रुप चरण में बाहर होने के बाद से ओजिल को नफरत भरे मेल और धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आहत होकर उन्होंने जर्मनी की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को छोड़ने का ऐलान करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को भी अलविदा कर ही दिया। ट्विटर पर लिखे पत्र में ओजिल ने लिखा कि उनके साथ हमेशा अप्रवासी होने की वजह से भेदभाव किया जाता रहा है।

तुर्की मूल के हैं ओजिल

ओजिल जर्मनी में ही पैदा हुए और पले-बढ़े हैं। पर वह तुर्की मूल के हैं। उनके पूर्वज तुर्की छोड़ जर्मनी में बेहतर जीवन के लिए आए थे। तुर्की के राष्ट्रपति के साथ खिंचवाई फोटो पर सफाई देते हुए ओजिल ने लिखा कि इसके पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं थी। मैं अपने परिवार के देश के शीर्ष नेता के प्रति सम्मान व्यक्त कर रहा था।

तुर्किश-जर्मन क्यों : ओजिल ने लिखा कि उनके साथ मुस्लिम होने की वजह से भी ऐसा व्यवहार किया जाता है। जर्मनी की टीम में मेरे अलावा और भी प्रवासी हैं। उनको कभी जर्मन-पोलिश नहीं कहा जाता तो मुझे क्यों तुर्किश-जर्मन बुलाया जाता है? क्या इसलिए कि मैं तुर्की से हूं या इसलिए क्योंकि मैं मुसलमान हूं? जब मैं जर्मनी में ही पैदा हुआ पला-बढ़ा तो क्यों लोग नहीं मानते कि मैं एक जर्मन हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed