फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   argentina vs croatia fifa world cup 2018 match 23 live updates

ARGvCRO: क्रोएशिया ने अर्जेंटीना को दी 3-0 से करारी मात, अंतिम-16 में जगह हुई पक्की

Fri, 22 Jun 2018 05:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 05:18 AM IST
विज्ञापन
argentina vs croatia fifa world cup 2018 match 23 live updates
अर्जेंटीन बनाम क्रोएशिया

फीफा विश्व कप 2018 में गुरुवार को खेले गए तीसरे मुकाबले में क्रोएशिया ने अर्जेंटीना को 3-0 से करारी शिकस्त दी। ग्रुप 'डी' के तहत खेले गए इस मुकाबले में क्रोएशिया की तरफ से एंटे रेबिच ने 53वें मिनट, कप्तान लुका मोड्रिच ने 80वें मिनट और इवान राकिटिक 90+0:46 मिनट में शानदार गोल किए। इस जीत के साथ ही क्रोएशिया अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, अर्जेंटीना के लिए आगे का सफर काफी मुश्किल भरा हो गया है। क्रोएशिया ने पहली बार किसी दक्षिण अफ्रीकन टीम को हराया है।

विज्ञापन


इस मुकाबले में पहले हाफ का खेल 0-0 की बराबरी पर खत्म हुआ। दोनों ही टीम गोल करने से नाकाम रही। हालांकि, दोनों टीमों ने काफी हद तक प्रयास किए लेकिन गोल करने में असफल रहे। पहले हाफ के आखिरी समय में क्रोएशिया के खिलाड़ी रेबिच के पास गोल करने का अच्छा मौका था लेकिन वह नाकाम रहे। दूसरे हाफ का खेल शुरू होने के कुछ ही देर बाद क्रोएशिया की तरफ से रेबिच ने 53वें मिनट में शानदार गोलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यहां से अर्जेंटीना की टीम दबाव में आने लगी। 
विज्ञापन


इस वर्ल्ड कप में रेबिच का यह पहला गोल था। अर्जेंटीना के खिलाफ उन्होंने अपना पहला गोल दागकर इतिहास रच दिया। वह अपना 15वां मैच खेल रहे थे। इसके बाद क्रोएशिया, अर्जेंटीना पर दबाव बनाने लगा। हालांकि, अर्जेंटीना वाकई इस वक्त काफी दबाव महसूस कर रही था। वहीं, क्रोएशिया के कप्तान लुका मोड्रिच ने 80वें मिनट में शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। इसके साथ ही क्रोएशिया की जीत लगभग पक्की मानी जा रही थी। वहीं, अर्जेंटीना के खिलाड़ी काफी निराश नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फुलटाइम होने में लगभग 10 मिनट का वक्त बचा था। अर्जेंटीना गोल करने की अपनी पूरी कोशिश में लग गई थी,। हालांकि, एक-दो बार मौका मिला भी लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद एक बार फिर 90+0.46 में क्रोएशिया ने एक और गोल दागा। यह निर्णायक गोल इवान राकिटिक ने लगाया। इसके साथ ही फुलटाइम समाप्त हो गया। इसके साथ ही क्रोएशिया ने अर्जेंटीना को 3-0 से हराकर अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की कर ली। 

बता दें कि ग्रुप डी के तहत खेले गए इस मुकाबले में अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी पर फैंस की काफी उम्मीदें थी लेकिन उन्होंने सभी को निराश किया। हालांकि, उन्होंने इस मुकाबले में कई बार गोल करने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। हालांकि, इससे पिछले मुकाबले में भी मेसी कुछ खास नहीं कर पाए थे। पिछले मैच में वह पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए थे, जिससे अर्जेंटीना ने आइसलैंड से 1-1 से ड्रा खेला था। यूं कहे तो मेसी की शुरूआत विश्व कप में अच्छी नहीं रही। दूसरी तरफ इस मुकाबले में क्रोएशिया की नजर लगातार गोल करने पर थी। इससे पहले क्रोएशिया ने शुरुआती मैच में नाइजीरिया के खिलाफ 2-0 की जीत दर्ज की थी। अगली स्लाइड में जानिए लाइव मैच का रोमांच और संबंधित वीडियोः

argentina vs croatia fifa world cup 2018 match 23 live updates
अर्जेंटीन बनाम क्रोएशिया

इस जीत के साथ ही क्रोएशिया अंतिम-16 में बनाई जगह
 




फुलटाइम समाप्तः क्रोएशिया ने अर्जेंटीना को 3-0 से हराया। 
 


क्रोएशिया 3-0 से आगे

90 +0:46 मिनटः ... और ये एक और गोल। इवान राकिटिक ने शानदार गोल कर अपनी टीम क्रोएशिया को 3-0 से बढ़त दिला दी।

 



4 मिनट का इंजुरी समय जोड़ा गया है।

90 मिनटः मेसी ने गोल करने की शानदार गोल करने की कोशिश की लेकिन क्रोएशिया के डिफेंडरों ने नाकाम कर दिया।

अर्जेंटीना 0ः क्रोएशिया 2

इस मुकाबले में क्रोएशिया 2-0 से आगे।

80 मिनटः ...और ये गोल। क्रोएशिया की तरफ से कप्तान लुका मोड्रिच ने शानदार गोल किया।

 



75 मिनटः दूसरे हाफ में लगभग 15 मिनट बचा है। क्या अर्जेंटीना क्रोएशिया के गोल का बदला ले पाएंगे।

70 मिनटः इस वक्त अर्जेंटीना पर काफी दबाव बढ़ रहा है। क्रोएशिया दूसरे हाफ में अच्छा खेल दिखा रही है। हालांकि दूसरे हाफ में मेसी लगातार कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें क्रोएशिया के डिफेंडरों ने उनके कोशिशें को नाकाम कर दे रही है।

67 मिनटः  वर्सलजको को निला येलो कार्ड। इसके साथ ही क्रोएशिया के 3 खिलाड़ी को येलो कार्ड मिल चुका है।

63 मिनटः मेसी के पास शानदार मौका। बाल-बाल चूक गए।

अर्जेंटीना 0-क्रोएशिया 1

54 मिनटः ... और ये गोल। क्रोएशिया की रेबिच ने दागा शानदार गोल दागा। इसके साथ ही क्रोएशिया अर्जेंटीन ापर 1-0 की बढ़त बना ली है।

 



51 मिनटः अर्जेंटीना के खिलाड़ी मर्काडो को दिखाया गया येलो कार्ड।

46 मिनटः दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका हैं। दोनों ही टीम इस हाफ को सफल बनाना चाहेंगे। पहले हाफ में दोनों टीम गोल करने

दूसरे हाफ का खेल शुरू

अर्जेंटीना 0ः0 क्रोएशिया

पहले हाफ का स्टैट्सः
पोजेशन

अर्जेंटीना 54, क्रोएशिया 46

गोल करने का मौका 
अर्जेंटीना 1 ऑफ टारगेट, 1 ऑन टारगेट
क्रोएशिया 2 ऑफ टारगेट, 2 ऑन टारगेट

कॉर्नर
2 अर्जेंटीना, 1 क्रोएशिया
फाउल
6 अर्जेंटीना, 10 क्रोएशिया
 
पहले हाफ का खेल रहा गोलरहित। दोनों टीमों के पास स्कोर करने के बेहतरीन मौके थे। दूसरे हाफ में इससे भी कहीं अधिक आक्रामक खेल खेला चाहेंगे दोनों टीम। दूसरे हाफ में  मेसी से होंगी फैंस की उम्मीदें।

पहले हाफ का खेल खत्म

45+1 मिनटः
यहां क्रोएशिया के खिलाड़ी रेबिच के पास गोल का शानदार मौका था लेकिन वह नाकाम रहे। 

45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म, दो मिनट का समय और जोड़ा गया है।

41 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म होने में बस 4 मिनट बचे हैं, लेकिन दोनों ही टीमों में से कोई भी गोल नहीं कर पाई है।

40 मिनटः रेबिच के गेंद छीनने में साल्वियों चोटिल हो गए। रेबिच को येलो कार्ड दिखाया गया।

29 मिनटः अर्जेंटीना के पास गोल करने का मौका था, लेकिव लेकिन स्ट्रिनीच ने उसे बचा लिया। दरअसल, सर्गियो के गेंद पर कब्जा करना चाहते थे लेकिन स्ट्रिनीच ने गेंद की दिशा बदल दी और गोल होने से बचा लिया।

15 मिनटः लगभग 15 मिनट का खेल हो गया। दोनों टीमों के बीच गोल करने की गहमा-गहमी चल रही है।

फैक्टः करीब 12 साल पहले अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने क्रोएशिया के खिलाफ ही अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल दागा था। हालांकि, इस विश्व कप में अब तक निराश मेसी क्या उस 12 साल के इतिहास को दोहरा पाएंगे या नहीं। टीमें विश्व कप में केवल एक बार 1998 में एक दूसरे से भिड़ी थी जिसमें अर्जेंटीना ने 1-0 से जीत दर्ज की थी।

4 मिनटः
क्रोएशिया के पास गोल करने का अच्छा मौका था। पेरीसिच बॉक्स में आए और लक्ष्य पर शॉट लगाया, लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर कैबलेरो ने अच्छा बचाव किया।
 


1 मिनटः किक हो गया और खेल शुरू हो चुका है।

राष्ट्रगान शुरू हो चुका है।

दोनों टीमें राश्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुंच गई है।

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैंः-


अर्जेंटीना:  कैबलेरो, मर्काडो, ओटामेंडी, टैग्लियाफिसो, साल्वियो, मास्चेरानो, पेरेज, एक्यूना, मेस्सी, अगुएरो, मेजा।

क्रोएशियाः सुबासिक, वर्सलजको, लोरेन, विदा, स्ट्रिनिक, राकिटिक, ब्रोजोविच, रेबिक, मोडिक, पेरिसिक, मांजुकिक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed