फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   argentina fans want to see lionel messi' magic

अर्जेंटीनी फैन भी देखना चाहते हैं 'मेसी मैजिक'

Tue, 09 Jun 2015 04:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 09 Jun 2015 04:43 PM IST
विज्ञापन
argentina fans want to see lionel messi' magic

सुपरस्टार लियोनल मेसी ने अपने क्लब बार्सिलोना के लिए बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। बात जब देश अर्जेंटीना की आती हैं तो उनका मैजिक कहीं गुम सा हो जाता है।

विज्ञापन


हजारों अर्जेंटीनी समर्थकों को उम्मीद है कि चिली में बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे कोपा-अमेरिका कप में यह मिथक इस बार टूट जाएगा। बार्सिलोना क्लब की शनिवार को जुवेंटस पर 3-1 से जीत मेसी की चौथी चैंपियंस लीग खिताबी जीत थी।
विज्ञापन


इसके अलावा मेसी क्लब को सात स्पेनिश और दो क्लब विश्व कप भी दिला चुके हैं। चार बार फीफा के श्रेष्ठ फुटबॉलर रहे मेसी का जादू विश्व कप में अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


2010 में टीम विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जर्मनी से 4-0 से हार गई थी। टीम के कोच डिएगो माराडोना थे। पिछली बार अर्जेंटीनी टीम ने 1993 में कोपा अमेरिका खिताब जीता था। 2008 में अर्जेंटीना ने बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

मगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेलते हुए मेसी का खेल वैसा नहीं दिखता जैसा खेल वो अपने खेल बार्सिलोना की लाल-नीली जर्सी में खेलते हुए दिखाते हैं।  मेसी ने इस सीजन में स्पेनिश चैंपियनशिप के 38 मैचों में 43 गोल किए हैं।

रियल मैड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 48 गोलों के बाद वह दूसरे नंबर पर हैं। ला लीगा चैंपियनशिप के इतिहास में उनके नाम 286 और चैंपियंस लीग में 77 गोल हैं। अर्जेंटीना के लिए उन्होंने 97 मैच खेले हैं और उनमें उनके 45 गोल हैं।

मेसी ने कहा, "मुझसे बार-बार पूछा जाता है कि मैं देश के लिए खेलते हुए अच्छा नहीं कर पाता लेकिन देश के लिए खेलना बड़े फख्र की बात होती है और कप्तान होना तो ज्यादा गौरवान्वित करता है।"


उन्होंने आगे कहा कि सबसे बड़ी खुशी तो खिताब जीतकर ही होगी। 2007 में अर्जेंटीना कोपा-अमेरिका कप के फाइनल में ब्राजील से हार गई थी। 2011 में क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे ने पेनाल्टी शूटआउट में हरा दिया था।

अर्जेंटीना को इस बार शनिवार को पहला मैच पराग्वे और उसके बाद ग्रुप बी अन्य टीमों उरुग्वे और जमैका से भिड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed