{"_id":"5b60f5194f1c1bb35d8b68db","slug":"aniruddh-thapa-says-gurpreet-sandhu-helps-him-to-become-footballer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिरुद्ध थापा ने कहा, गुरप्रीत संधू पाजी ने मुझे बेहतर फुटबॉलर बनने में मदद की","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
अनिरुद्ध थापा ने कहा, गुरप्रीत संधू पाजी ने मुझे बेहतर फुटबॉलर बनने में मदद की
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला
Updated Wed, 01 Aug 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
अनिरुद्ध थापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धीरे-धीरे ही सही, कदम ब कदम आगे बढ़ते हुए देहरादून के नेपाली माता-पिता की संतान अनिरुद्ध थापा मात्र 20 बरस की उम्र में भारत की सीनियर फुटबॉल टीम में जगह बना चुके हैं। अनिरुद्ध थापा भारत की अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग में नुमाइंदगी करने के बाद सीनियर टीम में बतौर मिडफील्डर मजबूत जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा का शुमार अब देश के बेहतरीन यंग सेंट्रल मिडफील्डर के रूप में होता है। अनिरुद्ध थापा खुद इस बात का खुलासा करते हुए कहते हैं जब वह बचपन में फुटबॉल खेलते थे तो शारीरिक रूप से बहुत मजबूत नहीं थे। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें 'एआईएफएफ इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द' ईयर' के अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
अनिरुद्ध थापा बताते हैं, 'भारतीय टीम में हर किसी किसी ने मुझे जिम में जाकर शारीरिक रूप से मजबूत बनने की सलाह दी। बतौर मिडफील्डर आप स्ट्राइकरों और डिफेंडरों के बीच फंस जाते हैं और उनके बीच से निकलने के लिए शारीरिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। हीरो इंटरकॉन्टिनेटल कप भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम के लिए मेरा पहला टूर्नामेंट था। मेरे लिए इसमें भारत के लिए खेलना एक सपने के सच होने की तरह था।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'टीम के सीनियर खिलाडिय़ों ने मेरा हर वक्त ध्यान रखने के साथ बराबर खेल की बारीकियां सिखाईं। इससे मुझे सीनियर टीम के साथ तालमेल बैठाने में मदद मिली। खासतौर पर भारतीय सीनियर टीम के अनुभवी गोलरक्षक गुरप्रीत सिंह संधू ने मुझे बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद की। संधू पाजी ने अलग अलग हालात में खेलन में मेरी मदद की।'
वह बताते हैं, 'फुटबॉल में भारत की नुमाइंदगी करना वाकई बड़ी उपलब्धि है। अगले कुछ महीनों में हमें एएफसी एशियन कप में खेलना है। जब कोच जनवरी में इसके लिए टीम चुनेंगे तो हम उनका काम आसान नहीं रखना चाहते हैं। सीनियर टीम में जो सीमित जगह हैं उसके लिए हम सभी एक दूसरे को जमकर टक्कर दे रहे हैं। हम सैफ टूर्नामेंट में आमतौर पर कामयाब रहे हैं।'
बकौल थापा, 'हम बांग्लादेश में सैफ सुजुकी कप 2018 से ट्रॉफी के साथ आते हैं या नहीं यह तो वक्त पर ही निर्भर है। हम इतना भरोसा जरूर दिला सकते हैं कि बिना संघर्ष के घुटने नहीं टेकेंगे। हम अपने लक्ष्य को पाने के लिए मैदान पर पूरी ताकत झोंक देंगे।' भारत ढाका (बांग्लादेश) में सैफ सुजुकी कप फुटबॉल 2018 में अपने अभियान का आगाज 5 सितंबर को मैच से करेगा।