{"_id":"5a1dcc4b4f1c1bee688be6e2","slug":"aizawl-hold-east-bengal-to-a-2-2-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईलीग में आईजोल ने ईस्ट बंगाल को ड्रॉ पर रोका ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
आईलीग में आईजोल ने ईस्ट बंगाल को ड्रॉ पर रोका
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
आईलीग
फॉरवर्ड विलियम लालननफेला के दो गोलों की मदद से आईजोल एफसी ने आईलीग में ईस्ट बंगाल को 2-2 की बराबरी पर रोक लिया। साल्टलेक स्टेडियम में कृत्रिम रोशनी में खेले गए मैच में ईस्ट बंगाल ने ब्राजील में जन्मे एडुआर्डो फरेरा और कात्सुमी यूसा की मदद से बढ़त बनाई।
विज्ञापन
फरेरा ने 66वें और कात्सुमी ने 72 वें मिनट में गोल किया। पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर रहने के बाद दूसरे हाफ में कड़ा मुकाबला हुआ। आईजोल के लिए विलियम लालननफेला ने 74वें मिनट में स्कोर 1-2 किया और इंजरी टाइम में एक और गोल कर ईस्ट बंगाल को अंक बांटने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
ईस्ट बंगाल का पहला गोल फरेरा ने कात्सुमी के कार्नर के बाद गोलपोस्ट से रिबाउंड हुई गेंद पर हेडर के जरिए किया था। छह मिनट बाद मेजबान टीम ने अपना दूसरा गोल कर दिया।
विज्ञापन
आईजोल के लिए लालननफेला का पहला गोल ईस्ट बंगाल की रक्षण पंक्ति की कमी का नतीजा था। ईस्ट बंगाल और मोहन बागान अपने पहले मैच ड्रॉ खेलने के बाद अब तीन दिसंबर को भिड़ेंगे।